राजस्थान : कांग्रेस MLA समेत चार लोगों पर मामला दर्ज, किसान आंदोलन में शामिल होने से रोकने का आरोप

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी थाना इलाके के गाँव जोधपुर निवासी अकबर ने कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान और तीन अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि जब वह हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहा था। तब विधायक ने अपने लोगों को भेजा और उस पर हमला करवा दिया।

FIR lodged against four people including Bharatpurs Kaman MLA Zahida Khan

साथ ही पीड़ित ने यह भी कहा कि अगर उसे और उसके परिवार के साथ कुछ घटना घटित होती है तो उसके लिए जिम्मेदार विधायक जाहिदा खान ही होंगी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह रोजाना की तरह किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहा था।

तभी विधायक के कुछ गुंडों ने उसे पकड़ लिया। सभी के पास हथियार भी थे। उन बदमाशों ने अकबर पर हमला बोल दिया, लेकिन शोर- शराबा की आवाज सुनकर वहां स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई। उस समय आरोपी मौका पाकर भाग गए। सओ कामा का कहना है कि इस घटना के बाद पीड़ित ने पहाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। उधर, इस पूरे मामले पर विधायक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+