Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खाकी शर्मसार: महिला संग लिव इन में रह रहा था SHO, शादी से मना करने पर रेप का केस दर्ज, VIDEO

बूंदी। राजस्थान में पुलिस फिर शर्मसार हुई है। इस बार बूंदी जिले में खाकी के दामन पर दुष्कर्म का दाग लगा है। यहां एक महिला ने बूंदी के गेण्डोली पुलिस थानाधिकारी रामलाल मीणा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद थानाधिकारी मीणा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला व थानाधिकारी तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

SHO Ramlal Meena Gendoly

मामला जानकारी में तब आया जब एक महिला ने बूंदी महिला पुलिस थाने में पहुंचकर थानाधिकारी गेण्डोली रामलाल के खिलाफ शिकायत दी। देर रात बूंदी एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर थानाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। रात होने के कारण मेडिकल में संपूर्ण जांचें नहीं हो पाई तो पुलिस ने मंगलवार सुबह पीड़िता को फिर से अस्पताल ले जाकर बकाया जांचें करवानी चाही तब महिला ने जांच करवाने से मना कर दिया।

SP mamta Gupta Bundi Rajasthan

पुलिस के अनुसार पीड़िता के आरोप हैं कि थानाधिकारी रामलाल मीणा ने उसे बूंदी में नैनवा रोड पर किराए का मकान दिला रखा था। वहां दोनों तीन साल से रह रहे थे। एसआई रामलाल ने शादी के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता मूलरूप से पाली जिले की रहने वाली है और दोनों शादीशुदा है। बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि थानाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+