शादी के बंधन में बंधीं जेपी दत्ता की बेटी निधि, शाही शादी में शामिल होने पहुंचे दिग्गज सितारे, देखिए तस्वीरें

जयपुर। हिंदी सिनेमा के वेटरन निर्देशक जेपी दत्ता और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि दत्ता ने रविवार को फ़िल्ममेकर बिनॉय गांधी के साथ शादी कर ली। निधि दत्ता की शादी के लिए बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स, म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और सेलेब्स का जमावड़ा तीन दिन पहले से ही शुरू हो गया। इस ग्रैंड इवेंट के लिए पिंकसिटी के रामबाग पैलेस को चुना गया था। इस शानदार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तीन दिन तक चले भव्य शादी समारोह में लगभग 200 अतिथि उपस्थित रहे।

तीन दिन तक चले भव्य शादी समारोह में लगभग 200 अतिथि उपस्थित रहे।

तीन दिन तक चले भव्य शादी समारोह में लगभग 200 अतिथि उपस्थित रहे। इस शाही शादी में शामिल होने वालों में अभिनेता रवीना टंडन, अमृता सिंह, अर्जुन रामपाल के साथ गैबरेला डेमेट्रियड्स और सुनील शेट्टी के साथ पत्नी मन शेट्टी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गायक सोनू निगम और अक्षित काकर, और संगीतकार अनु मलिक जैसे सेलेब्स थे। खास बात ये है कि, यह वही जगह है, जहां निधि के पिता जेपी दत्ता और मां अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी ने शादी की थी।

निधि की ड्रेस डिजाइन फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की

निधि की ड्रेस डिजाइन फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की

रिपोर्टों के अनुसार, जयपुर के रामबाग पैलेस विवाह स्थल पर ही सुबह के समय हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। कई सेलेब्रिटी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शादी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। दुल्हन निधि की ड्रेस डिजाइन फेमस डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। शादी में अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

डीजे स्टेटसन ने संगीत की व्यवस्था संभाली

डीजे स्टेटसन ने संगीत की व्यवस्था संभाली

लाइट्स के अलावा डेकोरेशन में दीप के इस्तेमाल ने चार चांद लगाया। फोटोज देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निध‍ि और बिनॉय की शादी बेहद ग्रैंड रही। निधि की शादी में संगीत की रस्म में सिंगर सुखबीर ने परफॉर्मेंस दी वहीं डीजे स्टेटसन ने संगीत की व्यवस्था संभाली।

पिछले साल इस जोड़ी ने मुंबई में सगाई कर ली थी

पिछले साल इस जोड़ी ने मुंबई में सगाई कर ली थी

पिछले साल इस जोड़ी ने मुंबई में सगाई कर ली थी। इसमें अभिषेक बच्चन और टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम शामिल हुए थे।

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ख़ान ने उनकी फ़िल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ख़ान ने उनकी फ़िल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था

जेपी दत्ता ने बॉर्डर, गुलामी, बंटवारा, क्षत्रिय, यतीम जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है। अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ख़ान ने उनकी फ़िल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बिंदिया गोस्वामी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं

बिंदिया गोस्वामी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं

बिंदिया गोस्वामी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं। सत्तर और अस्सी के दौर में उन्होंने कई यादगार फ़िल्मों में अहम किरदार निभाये, जिनमें खट्टा-मीठा, गोलमाल, शान, आमने-सामने जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+