VIDEO : भारत-PAK बॉर्डर पर IAF ने रचा इतिहास, रेगिस्तान का NH बना लड़ाकू विमानों का 'रनवे'
बाड़मेर, 8 सितम्बर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बाड़मेर जिले में इतिहास रचा गया है। यहां पर नेशनल हाईवे लड़ाकू विमान का रनवे बना है। यानी नेशनल हाईवे पर लड़ाकू विमान की लैंडिंग हुई है। एनएचआईए ने एयरफोर्स के साथ मिलकर बाड़मेर-जालोर बॉर्डर स्थित बाखासर-साता के पास बने खास हवाई पट्टी को तैयार किया गया है। जहां वायुसेना के लड़ाकू विमानों की आपात लैडिंग करवाई जा सकेगी।
Recommended Video

एनएच के चार KM हिस्से में उतरेंगे फाइटर प्लेन
बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर के बिल्कुल नजदीक नेशनल हाईवे 4 किमी के एक हिस्से को इस तरह से बनाया गया है कि इस पर फाइटर जेट की लैंडिंग हो सकती है। पाकिस्तान बॉर्डर के करीब बने इस एयर स्ट्रिप पर 8 सितम्बर को फाइटर जेट ने टच डाउन किया है।

भारतमाला परियोजना के तहत बना हाईवे
बाड़मेर-जालोर जिले में भारतमाला परियोजना के तहत बनी भारत-पाक सरहद क्षेत्र से गुजरने वाली हाईवे पर भारतीय वायु सेना के लिए आपातकाल के दौरान उपयोग के लिए जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र के अगडावा में एयरपोर्ट के फाइटर प्लेन के लिए रनवे तैयार किया गया है।
एनएच पर दोपहर तक आवागमन बंद
आज एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से फाइटर प्लेन की रनवे पर टेस्टिंग के चलते सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक आवागमन को बंद करवाया गया। हाईवे के आस-पास भारी पुलिस जाब्ता सहित वायु सेना के अधिकारी मौजूद रहे। नौ सितम्बर को भारतमाला परियोजना के तहत बने फाइटर प्लेन रनवे का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शिरकत करेंगे।
दो हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई थी
गौरतलब है कि गत दिनों भारतीय वायुसेना की ओर से दो हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई थी। ऐसे में आपातकाल लैंडिंग के लिए भारतमाला परियोजना के तहत की ओर से फाइटर प्लेन के लिए रनवे तैयार किया गया है। अब कल एयरपोर्ट की ओर से बनाए गए आपातकालीन हवाई पट्टी का उद्घाटन होगा।
एआईएफ व एनएचएआई ने तैयारियां पूरी की
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक फाइटर प्लेन की लैंडिंग करवाकर रनवे की टेस्टिंग की गई है। चितलवाना के सेसावा हवाईपट्टी पर वायुसेना के फाइटर प्लेन उतारे जा रहे हैं। फाइटर प्लेन के रनवे के उद्घाटन के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। भारतीय वायुसेना व NHAI ने हवाईपट्टी के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications