Rajasthan: बाड़मेर में उत्तरलाई एयरबेस के पास में फाइटर प्लेन क्रैश, वीडियो आया सामने
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में देर शाम एक फायटर प्लेन क्रैश होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मिग 29 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है।
बाड़मेर में उत्तरलाई एयरबेस के पास मनानियों की ढाणी में सोमवार देर शाम एक फाइटर प्लेन के क्रेश होने के समाचार मिले हैं।
Recommended Video
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्लेन के क्रैश होने से पहले ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और आबादी क्षेत्र से दूर रेत के टीलों की तरफ ले गया और समय रहते पैराशूट की सहायता से कूदकर अपनी जान बचा ली।
बाड़मेर
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 2, 2024
एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश
प्लेन हादसे में पायलट है सुरक्षित
उत्तरलाई एयरबेस से कुछ दूरी पर हुआ है हादसा
पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
उत्तरलाई एयरबेस से एयरफोर्स अधिकारी पहुंचे मौके पर
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भी पहुंचे मौके पर pic.twitter.com/JwATPY8iZX
प्लेन में अचानक तकनीकी खराबी आने से हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वायुसेना अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं एवं प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। हादसे में किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।
फाइटर प्लेन रहवासी ढाणी से दूर जाकर क्रैश हुआ है। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिफेंस पीआरओ अजिताभ शर्मा ने बताया कि मिग-29 फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है।
भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए जानकारी शेयर की है कि बाड़मेर सेक्टर में नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा।

पायलट सुरक्षित है और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायुसेना का मिग 23 नियमित परीक्षण उड़ान पर था ऐसे में कवास के पास तकनीकी खराबी आ गई ।
बाड़मेर में प्लेन क्रैश, पुलिस अधीक्षक क्या बोले pic.twitter.com/X1sWeryozH
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 2, 2024
जिसके बाद प्लेन में सवार दो पायलट में से एक पायलट ने प्लेन को आबादी से दूर ले जाने का निर्णय लिया और दूसरे को इंजेक्ट कर बाहर निकलने के बाद एक पायलट ढूंढा गांव के पास इंजेक्ट कर गया और दूसरे पायलट ने प्लेन को आबादी क्षेत्र और ऑयल फील्ड से सुनसान जगह ले जाकर इंजेक्ट किया एसपी के अनुसार दोनो ही पायलट सुरक्षित है दोनो का रेस्क्यू कर लिया हैं।
बाड़मेर हादसे का प्रत्यक्षदर्शी pic.twitter.com/eCZXKkozFy
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications