Rajasthan News: पिता के साइकिल पंचर की दुकान, MBBS बेटे की दोनों किडनी फेल, अब एलुमनाई ने मदद को बढ़ाए हाथ
Rajasthan News: राजस्थान के एक छात्र की कर्नाटक में किडनी फेल होने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नवोदय विद्यालय से पास आउट इस छात्र को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मदद की दरकार है।
अब राजस्थान में नवोदय के पूर्व छात्रों ने मानवता की मिशाल पेश की है। टोंक जिले की छाण गांव में संचालित नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों के संगठन एलुमनाई द्वारा 3लाख 95 हजार 750 रूपए की मदद दी है।
एमलुमनाई के प्रवक्ता डॉक्टर मनीष लोदी ने बताया कि टोंक जिले की छान गांव स्थित नवोदय विद्यालय का पूर्व छात्र नीरज बेनीवाल वर्तमान में कर्नाटक से MBBS कर रहा हैं। इस होनहार भावी डॉक्टर की किडनी खराब हो गई जिसका ट्रांसप्लांट होना हैं। जिसके ऑपरेशन का खर्च नीरज का परिवार नही उठा सकता था।

ऐसे में नवोदय के पूर्व छात्रों का संगठन आगे आया और सबने मिलकर नीरज के इलाज के लिए धन संग्रह किया गया। जिसमें एकत्रित सहयोग राशि 3 लाख 66 हजार 927 रूपए की राशि का चैक नीरज के पिता राजेश बेनीवाल को सौंपी है। नीरज के बैच 2018 के साथियों द्वारा पहल ही अलग से 28 हजार 823 रूपए सीधे नीरज के खाते में जमा करवा दी थी।
डॉक्टर मनीष लोदी ने बताया कि यह नीरज बेनीवाल है जो जवाहर नवोदय विद्यालय छान से 2018 में पास आउट है। और हमारी संस्था जवाहर नवोदय एलुमनाई कार्यरत है। यह संस्था विद्यालय के छात्रों,पूर्व छात्रों और सामाजिक सरोकारों के लिए काम करती है।
हमें बिते दिनों ही जानकारी मिली थी कि नीरज के दोनों किड़नी खराब है। यह बहूत ही गरीब परिवार से है। दो-तीन बहनों के बाद एक भाई है और पिताजी केवल साइकिल टायर पंचर की दुकान चलाते है।
हमारी संस्थान ने एक बैठक करके प्रस्ताव लिया कि इस छात्र की मदद करनी चाहिए । हमने यह मालूम किया कि इसके इलाज में कुल कितने रूपए खर्च होने है।
इससे पहले हमने देखा कि कोडनी डोनर कौन होगा तो वह तो उनकी खुदकी मां है जो इसकों किडनी दे रही है। जो खर्चा होना है वो करीब 5 से 10 लाख रूपए है। 5 लाख रूपए तक को सरकारी की योजना के तहत लाभ मिल जाएगा। इसके ऊपर जो खर्च होना है वो करीब 5 लाख रूपए होना है इस राशि को जुटाने के लिए हमने कोशिश की है।
हम इसकी हर सम्भव मदद करने की कोशिश कर रहे है ताकि इसकी जान बच सके और हमारा प्रयास सफल हो पाए।
इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ जसवंत चौधरी सचिव रामप्रसाद मीना, कोषाध्यक्ष रामकिशोर सैनी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राय चौधरी व आशा शर्मा, अति.सचिव बलवीर, सांस्कृतिक सचिव कर्मा चौधरी, प्रवक्ता डॉ. मनीष लोदी, पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी व मुखराम सिंह मीना, संरक्षक मनोज जैन, डॉ दिनेश चंदेल, लोकेश जैन, सुनिल राजवंशी, जीतराम चौधरी, अजय बेनीवालन आदि एलुमनाई शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications