पिता-पुत्र की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे बेटे की हालत गम्भीर

जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरेआम हुई एक दर्दनाक घटना के तहत पिता व पुत्र को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। साथ में दूसरे बेटे पर भी हमला हुआ, जिसमे वह गम्भीर घायल हो गया है। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और हिंसा की आशंका के चलते भारी पुलिसदल तैनात कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पता चला है कि दोनों पक्षों की एक दिन पूर्व बहस हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

father an his son killed by unknown men in banswada

पुलिस के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय शब्बीर पुत्र सिकंदर उनके दो बेटों शरीफ और साहिद के साथ महात्मा गांधी अस्पताल गए थे। यहां हर समय भीड़-भाड़ रहती है। तीनों अस्पताल परिसर में गायनिक ओपीडी के बाहर खड़े थे। यहां कुछ लोगों ने चाकू और लोहे के सरिए से अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी हमलावर एक कार से उतरे थे। उन्होंने कार से उतरते ही पिता और पुत्रों पर सरियों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले में शब्बीर और उसके एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे बेटे को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पक्ष के लोगों के साथ एक दिन पूर्व हुई बहस का बदला लिया गया है। उस बहस के दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को अलग कर दिया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+