देश के फेमस बॉडी बिल्डर प्रेमराज अरोड़ा का 42 साल में निधन, बाथरूम में फर्श पर मिला शव
देश के फेमस बॉडी बिल्डर और पूर्व मिस्टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा 42 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह गए। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बेटियों के सिर पर से पिता का साया उठ गया। परिवार अभी भी सदमें में है।

Mr. India Premraj Arora Died: 'दिल का दौरा' असमय मौत के कारण बनाता जा रहा है। क्या बुजुर्ग और क्या जवान, लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में देश के फेमस बॉडी बिल्डर और पूर्व मिस्टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा का भी 42 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेमराज अरोड़ा गुरुवार को बाथरूम में गए और बाहर ही नहीं निकले। उनकी पत्नी और बच्चों के घंटों दरवाजा खटखटाने बावजूद कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में दरवाजा तोड़ा गया और प्रेमराज अरोड़ा फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
परिजन अस्पताल लेकर दौड़े, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। परिवार अभी भी सदमे में है। प्रेमराज के परिवार में पत्नी और उनकी दो बेटियां हैं। परिवार वालों के मुताबिक, प्रेमराज किसी भी तरह का नशा नहीं करते थे। वो हेल्दी डाइट फॉलो करते थे और फिटनेस कोच और जिम इंस्ट्रक्टर भी थे।
प्रेमराज ने अपने नाम किए ये खिताब
- 2012-2013 में बेस्ट पावर लिफ्टिंग राजस्थान
- 2014 में मिस्टर इंडिया का खिताब
- 2016-17 में राजस्थान सरकार द्वारा मिस्टर इंडिया के अन्य खिताब मिले
- फिटनेस कोच और जिम इंस्ट्रक्टर भी थे
'दिल दे रहा दगा'
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है कि दिल का दौरा पड़ने से किसी की असमय मौत हुई हो। इसे पहले भी कई हस्तियां ऐसे ही दुनिया से अलविदा कह चुकी हैं। जिनमें ओम पुरी, अबिर गोस्वामी, श्रीदेवी, इंदर कुमार, रीमा लागू, सोनाली फोगाट, सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके शामिल है। वहीं, आम लोगों में भी कई ऐसे मामले सुनने को मिले हैं, जिसमें डांस करते-करते उनकी मौत हो गई हो।












Click it and Unblock the Notifications