Exit Poll 2023 Rajasthan: एग्जिट पोल से पहले जानिए राजस्थान चुनाव की टॉप 10 VIP सीटों के हाल
Exit Polls of Rajasthan VIP Seat: पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना के विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने वाले हैं। हालांकि वास्तविक चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को मतों की गणना के बाद ही सामने आएंगे।
एग्जिट पोल 2023 से राजस्थान के बारे में भी मोटा-मोटा अनुमान लग जाएगा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में बनी रहेगी या अबकी बार भाजपा सरकार। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। एग्जिट पोल रिजल्ट से पहले जानिए राजस्थान की टॉप टेन वीआईपी सीटों की स्थिति।

1. अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा सीट
जोधपुर जिला की सरदारपुरा सीट से इस बार भी सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ा है। यहां से गहलोत साल 2003 से लगातार विधायक हैं। तीसरी बार सीएम हैं। यह सीट भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संसदीय क्षेत्र में है। भाजपा के डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़ के सामने गहलोत सीट निकाल सकते हैं।
2. वसुंधरा राजे सिंधिया की झालरापाटन सीट
झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की गढ़ है। यहां से वसुंधरा राजे साल 2003 से जीत रही हैं। इस बार कांग्रेस के राम लाल चौहान के सामने राजे की जीत लगभत तय मानी जा रही है। झालावाड़ से राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ही सांसद हैं।
3. सचिन पायलट की टोंक सीट
टोंक विधानसभा क्षेत्र से पूर्व डिप्टी सीएम व पीसीसी चीफ सचिन पायलट विधायक हैं। 2018 में सचिन पायलट ने यहां मुस्लिम बाहुल्य इस सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री युनूस खान को 54 हजार 861 वोटों से हराया। इस बार भाजपा के अजीत सिंह मेहता को भी पायलट हराते नजर आ रहे हैं।
4. राजेंद्र राठौड़ की सीट तारानगर
चूरू जिले की तारानगर सीट से राजेंद्र राठौड़ को कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक नरेंद्र बुडानिया से कड़ी टक्कर मिली है। भाजपा में दिग्गज नेता राठौड़ ने अपनी चूरू सीटकर बदलकर तारानगर से चुनाव लड़ा है। यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। राठौड़ भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।
5.गोविंद सिंह डोटासरा की सीट लक्ष्मणगढ़
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) गोविंद सिंह डोटासरा का लक्ष्मणगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी व सीकर के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सुभाष महरिया से मुकाबला हुआ है। डोटासरा अपनी सीट बचाते नजर आ रहे हैं।
6. किरोड़ी लाल मीणा की सीट सवाईमोधपुर
भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मीणा के सामने कांग्रेस विधायक दानिश अबरार हैं। वहीं, भाजपा की बागी आशा मीणा ने भी खेल बिगाड़ा, मगर किरोड़ी लाल सीट निकालते नजर आ रहे हैं।
7. दिव्या मदेरणा की सीट ओसियां
राजस्थान के चर्चित भंवरीदेवी हत्याकांड में फंसे महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां सीट से कांग्रेस सांसद हैं। खुद को शेरनी बताने वाली दिव्या को इस बार भाजपा के भैराराम चौधरी ने कड़ी टक्कर दी है। मदेरणा के हाथ चुनाव छिन सकता है।
8. दीया कुमारी की सीट विद्याधरनगर
भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी जीत दर्ज करती नजर आ रही हैं। इनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी व्यवसायी सीताराम अग्रवाल हैं। जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दिया कुमारी राजसमंद से भाजपा सांसद हैं। इनका नाम सीएम के दावेदारों में शामिल बताया जा रहा।
9. बाबा बालकनाथ की सीट तिजारा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्यादा मतदान बाबा बालकनाथ की सीट तिजारा पर हुआ है। अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ योगी के सामने कांग्रेस के इमरान खान हैं। यहां वोटों को धुर्वीकरण हुआ लगता है। दोनों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं।
10. हनुमान बेनीवाल की सीट खींवसर
नागौर जिले की खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल फिर मैदान में हैं। इनके सामने तेजपाल मिर्धा व बीजेपी के रेवत राम डांगा हैं। ये दोनों ही हनुमान बेनीवाल से हारते नजर आ रहे हैं। हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications