Hadoti Election Date: हाड़ौती में किस फेज में होंगे लोकसभा चुनाव, तारीखों के साथ जानिए पूरी जानकारी

Hadoti Lok Sabha Election date: राजस्थान में जब भी चुनावों की चर्चा शुरू होती है तो सबसे हाड़ौती का नाम जुबान पर आता है। यह हाड़ौती कहा जाता है बूंदी,कोटा,बारां, झालावाड़ इलाके को। यह चारों जिले राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में हाड़ौती के नाम से जाने जाते है।

देश की सियासत में हाड़ौती की चर्चा इस वजह से भी ज्यादा होती है कि यहां भाजपा में कोटा के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला है ।

elections-will-be-held-in-the-second-phase-in-hadotis-kota-bundi-baran-jhalawar-on-26th-april

कांग्रेस में कोटा के शांति धारीवाल और बारां से प्रमोद जैन भाया की चर्चा होती है। इतना ही झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत की भी चर्चा होती है।

अब इस हाड़ौती में चर्चा है कि किस चरण में किस जिले में नामांकन होगा और मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राजस्थान की बात की जाए तो यहां भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

हाड़ौती संभाग की बात करें तो यहां भाजपा ने कोटा-बूंदी से ओम बिरला और बारां-झालावाड़ सीट से दुष्यंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक पत्ते भी नहीं खोले हैं। दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चेहरे का चयन नहीं हो पाया है।

उधर भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ पूरे देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

देश में 7 फेजों में चुनाव होगा तो वहीं राजस्थान में दो फेज में लोकसभा चुनाव होंगे। इनमें हाड़ौती की दोनों लोकसभा सीटों पर दूसरे फेज यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा।

हाड़ौती की दोनों लोकसभा सीटों पर 28 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी दिन से नॉमिनेशन स्टार्ट होंगे। 4 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन दर्ज कर सकेंगे। 5 अप्रैल (शुक्रवार) को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी होगी। 8 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन वापस ले सकेंगे। 26 अप्रैल शुक्रवार को राजस्थान में मतदान होगा और पूरे भारत में एक साथ 4 जून को मतगणना होगी।

बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां पर 2158 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें आठ विधानसभा क्षेत्र डग, खानपुर, झालरापाटन, मनोहरथाना, अंता, बारां-अटरू, किशनगंज और छाबड़ा शामिल हैं। यहां पर 20,20,793 वोटर हैं।

कोटा-बूंदी लोकसभा सीट की बात की जाए तो इसमें बूंदी, केशोरायपाटन, पीपल्दा, सांगोद, रामगंजमंडी, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और लाडपुरा विधानसभा सीट आती हैं। यहां पर कुल वोटर 20,62,730 हैं, वहीं, 2045 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+