Jhunjhunu Accident : गुढ़ागौड़जी में पिकअप पलटने से 8 की मौत, PM फंड से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए

झुंझुनूं, 19 अप्रैल। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना इलाके में मंगलवार को सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस व्यक्ति घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी इलाके में स्टेट हाइवे नंबर 37 पर पिकअप पलटी है। हादसे का शिकार हुए लोग झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के अहीरों की ढाणी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Jhunjhunu Accident

ये लोग पिकअप में सवार होकर उदयपुरवाटी के पास लोहार्गल धाम गए थे। यहां से वापसी में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पाकर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

gudhagoraji accident

बीडीके अस्पताल में झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कमान संभाली और तत्काल घायलों का इलाज शुरू करवाया।घायलों में से चार की हालत गंभीर होने के कारण उनको प्राथमिक उपचार देकर तत्काल जयपुर रेफर किया गया है। घायलों में राहुल, सावित्री, विमला और उषा शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुढ़ागौड़जी के पास सड़क किनारे बजरी से भरा एक ट्रक खड़ा था। इसके कारण पिकअप चालक असहज हो गया और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इससे ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और लोगों की जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+