राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शिक्षकों को लेकर क्यों हो गए सख्त ? जानिए क्या है ताजा मामला

Education Minister Madan Dilawar: राजस्थान में सरकारी शिक्षकों पर अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की सख्ती नजर आने वाली है। मंत्री दिलावर ने शिक्षकों के क्लास रूम में मोबाइल ले जाने पर सख्ती दिखाई है।

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक मोबाइल लेकर क्लास में नहीं जा सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस नियम को मानना जरुरी है।

education-minister-in-rajasthan-became-strict-regarding-teachers-and-gave-these-instructions-today

एक शिक्षक का काम काफी जिम्मेदारी भरा होता है। बच्चों का भविष्य उनके ही हाथों में होता है। जिस तरह से घर पर मां-बाप बच्चे को सही-गलत का ज्ञान देते हैं, उसी तरह से टीचर भी बच्चों का चरित्र निर्माण करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में जरुरी है कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही ना हो। इस बात का ध्यान रखते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए क्लास में मोबाइल ना ले जाने का आदेश दिया है।

राजस्थान के ब्यावर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा मंत्री ने ये ऑर्डर जारी किया। उन्होने कहा कि अगर किसी टीचर ने इस ऑर्डर को नहीं माना और क्लास में मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा अब स्कूलों में पौधरोपण, पुस्तक वितरण जैसे आयोजन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

क्लास के अंदर अब टीचर्स मोबाइल लेकर नहीं जा सकते। क्लास में जाने से पहले उन्हें अपना फोन छोड़ना पड़ेगा। ऐसा करने के पीछे ख़ास कारण है।

क्लास खत्म होने तक शिक्षक का पूरा ध्यान बच्चों की पढ़ाई पर ही रहे, इस वजह से ही ये फैसला लिया गया है। टीचर्स को कहा गया है कि वो या तो अपना फोन प्रिंसिपल के पास जमा कर दें या वाहन में रखें। अपने आपस स्कूल में फोन रखने की परमिशन नहीं है।

आपकों बता दे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लगातार शिक्षकों को मोबाइल क्लास रूम में ले जाने पर लगातार नाराज जता रहे है।

हालांकि अब तक कोई सरकारी आदेश सामने नहीं आया है लेकिन सम्भावना है कि नया सत्र शुरू होने से पहले शिक्षकों पर सख्ती के आदेश जारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+