Rajasthan: जिस होटल में गहलोत सरकार की बाड़ाबंदी हुई, उसके मालिक मेघराज पर ED के छापे

ED Raid in Rajasthan: राजस्‍थान में BJP सरकार बनने और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) फिर एक्टिव मोड में आ गई है। अब उस शख्‍स मेघराज सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं, जिसके होटल में अशोक गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों की बाड़ाबंदी की थी।

मेघराज सिंह राजस्‍थान में नामी बजरी और होटल कारोबारी है। इससे जुड़े 15 से ज्‍यादा ठिकानों पर ईडी के छापे पड़े हैं। बुधवार शाम को ईडी की टीमें मेघराज सिंह के परिजनों व स्‍टाफ से पूछताछ करती रहीं। हालांकि मेघराज सिंह घर पर नहीं मिले।

Meghraj Singh ED Raids

खबर है कि ईडी ने गुरुग्राम स्थित ठिकाने से 30 लाख नकद रुपए बरामद किए हैं। साथ ही अधिकांश ठिकानों पर मिले मोबाइल व कम्‍प्‍यूटरों का डाटा रिकवर करने में जुटी है। ED टीम ने मेघराज सिंह के जयपुर आवास समेत 3 ठिकानों पर भी कार्रवाई की, लेकिन मेघराज घर नहीं मिले।

ईडी की टीमों ने जयपुर में 200 फीट बाइपास, वैशाली नगर स्थित मेघराज आवास, पानीपेच चौराहे के पास बजरी कार्यालय पर कार्रवाई की। उदयपुर, नागौर, गुरुग्राम, टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर में भी छापे मारे। नागौर के आलनियावास में मेघराज के बजरी चैक पोस्‍ट नाके पर दस्‍तावेज जुटाए हैं।

उल्‍लेखनीय साल 2020 में अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच मनमुटाव के चलते राजस्‍थान में सियासी संकट खड़ा गया था। सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों को मानेसर के होटल में ले गए जबकि अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों को जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में ले गए।

ईडी टीम उदयपुर में खान निदेशालय भी पहुंची, जहां रिकॉर्ड जुटाए। इससे निदेशालय में हड़कंप मच गया। उधर, केकड़ी के गुलगांव में मेघराज के सहयोगी बजरी लीज धारक शैलेंद्र सिंह शक्‍तावत के फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की। वहां कर्मचारियों से पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+