Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा व ओमप्रकाश हुडला के ठिकानों पर ED की रेड, सीकर-जयपुर, दौसा पहुंची टीमें
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गुरुवार सुबह गोविंद सिंह डोटासरा व ओमप्रकाश हुडला के कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने छापेमारी की है।
ED Raid in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता के बीच ईडी धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। ईडी ने गुरुवार सुबह पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।
सुबह ईडी की टीमें गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर व सीकर स्थित पांच ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। ईडी की कार्रवाई को राजस्थान पेपर लीक मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में ईडी की कार्रवाई सुर्खियों में है। पिछले दिनों डूंगरपुर से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोडानिया, आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी (Spardha Choudhary) और अशोक जैन (Ashok Jain) के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी।
सीएम अशोक गहलोत केंद्र सरकार पर कई बार आरोप भी लगा चुके हैं कि सरकार ईडी जैसे संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उधर, राजस्थान पेपर लीक के प्रकरण में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा व भूपेंद्र सारण को रिमांड पर लेकर अलग-अलग पूछताछ के बाद कई जगहों पर रेड मारी है।












Click it and Unblock the Notifications