डूंडलोद हादसा : सोखते कुएं की खुदाई के समय मिट्टी धंसने से मजदूर चाचा-भतीजे की मौत

झुंझुनूं, 21 अप्रैल। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के डूंडलोद कस्बे में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के वार्ड 21 स्थित चोबदारों के मोहल्ला में सोखते कुएं की खुदाई के समय ​मिट्टी धंसने पर चाचा भतीजे की मौत हो गई।

Dundlod Accident

डूंडलोद में गंदे पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से सोखते कुएं के लिए खुद का कार्य करवाया जा रहा था। गांव परसरामपुरा निवासी 37 वर्षीय विजय नायक और उसका भतीजा देवेंद्र नायक कुएं के लिए मिट्टी खोद रहे थे।

करीब दस से बारह फीट खुदाई हुई तब अचानक ​मिट्टी ढह गई, जिससे विजय और देवेंद्र उसमें दब गए। हादसे की सूचना मिलने पर काफी लोग एकत्रित हो गए और ​मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुट गए।

मीडिया से बातीचत में लोगों ने जहां पर सोखते कुएं के लिए मिट्टी खोदी जा रही थी वहां पहले से गंदा पानी जमा था। इसके अलावा मोहल्ले में पानी सप्लाई की मैन पाइप लाइन से पानी का रिसाव भी होने से ​मिट्टी में नमी आ गई। इसकी वजह से ​मिट्टी ढह गई और दोनों मजदूर उसमें दब गए।

एक घंटे की मशक्कत के बाद कुएं के पास खुदाई कराकर पहले एक मजदूर को बाहर निकाला और उसे 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके दस मिनट बाद दूसरे मजदूर को भी बाहर निकाल लिया गया।

इसे प्राइवेट गाड़ी से उपजिला अस्पताल भेजा गया। वहां पर चिकित्सकों ने दोनों मजदूरों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर मुकुंदगढ़ थानाधिकारी रामस्वरूप बराला मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।

उधर, डीएसपी सतपाल सिंह, प्रधान दिनेश सुंडा, पालिकाध्यक्ष शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, डूंडलोद सरपंच हरफूल सिंह पूनिया, परसरामपुरा सरपंच करणीराम अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+