Rajasthan: दौसा के लालसोट में डंपर का कहर, हादसे को सुन राज्यपाल,सीएम भजनलाल तक हो गए सन्न
Rajasthan Accident News: राजस्थान में दौसा के लालसोट में आज तेज रफ्तार डंपर के बेलगाम होने से भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अब तक हादसे में करीब 5 जनों की मौत हो गई है और 10 अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है।
दौसा जिले के लालसोट में आज भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक डंपर का ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू हो गया। इस हादसे में डंपर ने कई बाइको और राहगीरों को कुचल दिया।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों में से चार को गंभीर अवस्था में लालसोट से जयपुर रैफर किया गया है, इधर हादसे के बाद लालसोट में लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

बड़ी संख्या में लोगों ने डंपर को मौके पर रुकवा लिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिली भगत से ही भारी वाहन लालसोट शहर में प्रवेश करते हैं जबकि लालसोट शहर में दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश निषेध घोषित कर रखा है।
इधर बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने के बाद आक्रोशित लोग अब मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं साथ ही आगामी समय में इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन से ठोस आश्वासन की डिमांड भी की जा रही है।
इधर घटना के बाद लालसोट शहर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ही डिमांड है कि पुलिस इस तरह के हादसों को रोके।
@dousa में रफ्तार का कहर, डंपर ने ली 5 की जान, 10 घायल pic.twitter.com/8jwusfcjty
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 6, 2024
दौसा जिले के लालसोट में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई तथा घायल लोगों की संख्या 10 हो गई हैं। सड़क हादसे पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने शोक व्यक्त कर संवेदना जताई है।
उधर लालसोट में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि भगवान करने वालों की आत्मा को शांति देता था अपने श्री चरणों में जगह दें तथा घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है । पुलिस ने लालसोट थाने के सामने जाम लगा कर बैठे लोगों को समझ कर जाम हटवा दिया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल एक्स पर दौसा जिले में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि एवं कई नागरिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications