Dulhal Accident Sikar: विदाई के बाद ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन की मौत, सड़क पर टूटी नरेंद्र-खुशबू की जोड़ी

Bride Groom Accident Sikar Rajasthan: इसे भगवान की मर्जी कहें या ड्राइवर की लापरवाही। वजह कुछ भी हो, मगर सात फेरों और विदाई के बाद एक दुल्‍हन अपने ससुराल में कदम भी नहीं रख पाई।

7 फरवरी को दुल्‍हन खुशबू की एक्‍सीडेंट में मौत हो गई जबकि दूल्‍हा नरेंद्र बाटड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे से राजस्‍थान-हरियाणा के दो परिवारों में शादी की खुशियां मातम बदल गई।

Dulhal Accident Sikar

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान के सीकर जिले के लक्ष्‍मणगढ़ के पास गांव बाटड़ानाउ निवासी नरेंद्र बाटड़ की बारात हरियाणा के हिसार गई थी। वहां छह फरवरी को नरेंद्र व खुशबू की शादी हुई थी। विदाई के बाद लक्ष्‍मणगढ़ लौट रहे थे।

Dulhal Accident Sikar

रास्‍ते में दूल्‍हे के घर से 30 किलोमीटर पहले फतेहपुर शेखावाटी में एनएच 65 पाली-अम्बाला हाइवे पर सालासर रोड मरडाटू चौराहे के पास दूल्हा-दुल्हन की कार डम्‍पर से टकरा गई, जिसे दुल्‍हन की मौत पर ही मौत हो गई और दूल्‍हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dulhal Accident Sikar

सूचना पाकर फतेहपुर शेखावाटी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसा दुल्‍हन का शव धानुका अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूल्‍हे को स्‍थानीय अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार देकर सीकर रैफर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+