Rajasthan News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हीट वेव का टूट कहर कल आसमान से ईंद्रदेव की मेहरबानी के साथ कम होने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कई जिलों में बारिश की सम्भावना जताई है।

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

due-to-western-disturbance-there-will-be-heavy-rain-in-rajasthan-tomorrow-imd-has-issued-this-warn

राजस्थान में गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश की जनता के लिए मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर सामने आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अजमेर, अलवर, बारा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर,जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक आदि जिलों में में गर्जन के साथ आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघगर्जन, आंधी व हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने (50-60 Kmph तेज हवाएं) व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में भी होगी बारिश

जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां 7-9 जून के दौरान कहीं-कहीं होने की संभावना है। आगामी चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

आपकों बता दे कि राजस्थान में हीट वेव के चलते प्रदेश में कई मरीजों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। लेकिन अब मौसम विभाग की इस पूर्व अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों का तापमान नीचे लुढ़कने की संभावना जताई जा रही है।Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्यों दी चेतावनी, कह दिया अच्छे नहीं होंगे परिणाम !

जिससे प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वही जून महीने के आखिर में मानसून के चलते तापमान में गिरावट आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+