Rajasthan Mansoon News: नागौर में तूफानी बारिश से पेड़ और बिजली के पोल धराशाही, जनजीव अस्त-व्यस्त
Rajasthan Weather News: राजस्थान के नागौर जिले में तूफानी बारिश से जहां आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं अंधड़ से पेड़ और बिजली पोल धराशाही हो गए।
नागौर जिले में प्री मानसून की पहली तूफानी बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। पहली ही बारिश आसमान से बैरन बन कर बरसी।

तेज अंधड़ की वजह से नागौर जिले में बिजली व्यवस्थाएं चौपट हो गई। ग्रामीण अंचल में बिजली के पोल धराशाही होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
हालांकि भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत मिल गई है। इस दौरान किसानों को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। वहीं पूरे जिले में विद्युत की व्यवस्था है वह पूरी तरीके से बिगड़ गई है।
उधर जगह-जगह पर विद्युत के पोल टूट गए और निर्माणाधीन मकान भी गिरे हैं। वही जगह-जगह टीनशेड भी उड़े हैं गनीमत यह रही की टीनशेड उड़ने से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश और आंधी से तामपान में भी काफी गिरावट दर्ज हुई है।
आपको बता दें की प्री मानसून की बारिश तूफान के साथ नागौर जिले में प्रवेश कर चुकी हैं। नागौर जिले के कहीं पर भयंकर आंधी तो कहीं बारिश हो रही है।
बारिश होने से इस भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली है। नागौर जिले के बडू गांव में इस तूफानी बारिश की वजह से निर्माणाधीन मकान भी गिर गया।
वहीं जिले भर में 500 से अधिक विद्युत के पोल टूटने की भी सूचना सामने आ रही है। विद्युत पोल टूटने से पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था भी बिगड़ गई।
वहीं जिले में कई जगह तीन सेट भी उड़ने की सूचना सामने आ रही है बारिश होने के कारण तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंच गया जिससे आम लोगों को राहत मिली है।
अचानक आकाशीय बिजली गिरने से ईशा पुत्र नानू तेली का निर्माण अधीन मकान भी गिर गया दूसरी और कस्बे में कहीं पर पीपल के पेड़, कहीं बिजली के पोल भी टूटे गए है।
वहीं तेज आंधी आने से तीन गौशाला में बने हुए टीन शेड भी उड़कर सड़कों पर आ गए। गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई आदमी सामने नहीं आया और कोई जनहानि नहीं हुई।
वही नागौर जिले के रोल गांव में आंधी के साथ बारिश आने से करीब 20 से अधिक विद्युत के पल भी टूट गए जिससे कि बिजली की आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई है।
डिस्कॉम के ठेकेदार कालूराम डूकिया ने बताया की पोल गिरने से 2 दिन का समय लग सकता है अब तक इस लाइन में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। नागौर जिले के जायल ,खींवसर,मेड़ता,परबसर , श्यामसर सहित जिले में बारिश हुई ।












Click it and Unblock the Notifications