बाड़मेर में शराब के नशे में धुत पत्नी ने बेल्ट से गला घोंटकर की पति की हत्या, सास ने दर्ज करवाई FIR
बाड़मेर में शराब के नशे में धुत पत्नी ने बेल्ट से गला घोंटकर की पति की हत्या, सास ने दर्ज करवाई एफआईआर
बाड़मेर, 3 मार्च। राजस्थान के बाड़मेर कोतवाली पुलिस थाना इलाके में खौफनाक वारदात हुई है। यहां पर शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसने बेल्ट से पति का गला घोंट दिया। सास ने बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

बाड़मेर कोतवाली पुलिस थाना इंचार्ज उगमराज सोनी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी हैं। मंगलवार को भी दोनों शराब के नशे में थे। देर शाम दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। पत्नी मंजू ने पति अनिल कुमार को नींद की गोलियां खिला दी। जब वह गहरी नींद में सो गया तो बेल्ट से उसका गला दबा दिया। इससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।
बाड़मेर शहर के जटियों का बास निवासी कुंती पत्नी जयराम ने हत्या के मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कहा कि उसके बेटे अनिल की पत्नी मंजू ने मंगलवार रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
मृतक की मां की रिपोर्ट के बाद पुलिस पूछताछ में मंजू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने आरोपी पत्नी मंजू को हिरासत में ले लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications