Rajasthan News: जोधपुर की सेंट्रल जेल में जब मिला नशे का सामान और मोबाइल..आखिर किससे इनका कनेक्शन ?
Rajasthan News: जोधपुर की सेंट्रल जेल में आज डीसीपी ईस्ट की टीम ने सर्च अभियान किया। इस दौरान जेल में नशे का सामान और तीन मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया।
राजस्थान की जेलों में प्रतिबंद्ध के बावजूद नशे के सामान और मोबाइल फोनों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। आज राजस्थान की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जोधपुर जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन के साथ नशे का सामान भी बरामद हुआ।

दरअसल देश की सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर की सेंट्रल जेल में एक बार फिर प्रतिबंधित वस्तुएं मिली हैं। डीसीपी ईस्ट की टीम ने जोधपुर जेल में मंगलवार को चैकिंग की। चेकिंग के दौरान जेल में तीन मोबाइल व एक ग्राम चरस पकड़ी गई। वार्ड तीन के बाथरुम में तीन मोबाइल दबा रखे थे।
एडीसीपी ईस्ट विरेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक सहित एसएचओ रातानाडा प्रदीप डागा व अन्य की टीम ने जेल में डेढ़ घंटे तलाशी ली। इस तलाशी में 3 मोबाइल व 1 ग्राम चरस बरामद हुई।
जोधपुर सेंट्रल जेल में लगातार सर्च अभियान चल रहा है। लेकिन हर सर्च में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने पर सवाल खड़े करती है। जेल के बाहर अब चौकी भी स्थापित कर दी गई है जेल में आने वाली हर किसी की तलाशी बाहर होती है उसके बावजूद लगातार प्रतिबंधित वस्तुओं के मिलने का सिलसिला जारी है।
इससे पहले 2 मई को भी बैरक के वार्ड 6 में दो मोबाइल जब्त किए गए थे। यह मोबाइल भी शौचालय की दीवार में छिपा रखे थे। सर्च में मिले मोबाइल की पूछताछ में कैदी सभी इन मोबाइलों को लेकर अनजान रहे।












Click it and Unblock the Notifications