Rajasthan Roadways Bus: चलती बस में अचानक चालक की मौत, परिचालक ने संभाला स्टीयरिंग, जानिए फिर क्‍या हुआ?

heart attack in Rawatbhata Jaipur Roadways bus: राजस्‍थान राज्‍य पथ परिवहन निगम की एक बस में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चलती में चालक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। तब परिचालक की सूझबूझ से 15 यात्रियों की जान बच पाई।

हुआ यूं कि राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ के रावतभाटा के फेज टू बस स्‍टैड से रोडवेज बस सिंधी कैंप जयपुर के लिए रवाना हुई थी। रावतभाटा बस स्‍टैण्‍ड से बस महज 50 मीटर ही चली थी कि चालक दयालसिंह को दिल का दौरा पड़ गया। एक बारगी तो बस अंसतुलित हो गई।

 heart attack in Rawatbhata Jaipur Roadways bus

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शाहपुरा MLA लालाराम बैरवा की SDM को धमकी-'नई नौकरी है, तकलीफ हो जाएगी', देखें वीडियो

बस में सवार 15 यात्रियों की जान सांसत में गई। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिचालक मोहन गुर्जर ने सूझबूझ दिखाई और कोई हादसा होने से पहले ही बस का स्टीयरिंग संभाल लिया। ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोका।

फिर बस में सवार लोग रावत भाटा क्षेत्र के चारभुजा निवासी दयाल सिंह को तुरंत परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्‍सकों ने दयाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मीडिया से बातचीत में परिचालक मोहन गुर्जर ने बताया कि बस में महिलाओं व बच्‍चों समेत 15 लोग सवार थे। चालक को अचानक हार्ट अटैक आया और बस ने संतुलन खो दिया था। उन्‍हें पहले माजरा तो समझ नहीं आया, मगर उन्‍होंने पहले ब्रेक लगाकर बस को रोका और फिर चालक को संभाला। सूचना पाकर रावतभाटा पुलिस भी अस्‍पताल व मौके पर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+