Rajasthan: जैसलमेर में DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार, ISI को दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी

राजस्थान के जैसलमेर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के गेस्ट हाउस के एक मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है।

राजस्थान पुलिस ने एक बयान में कहा कि DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर की पहचान महेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है, सोशल मीडिया के माध्यम से सीमा पार गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे, जिससे संवेदनशील सुरक्षा उल्लंघनों की चिंता बढ़ गई है।

DRDO guest house manager

गोपनीय और रणनीतिक जानकारी PAK भेजने का आरोप
राजस्थान पुलिस ने कहा कि, 'DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर महेंद्र प्रसाद को जैसलमेर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने और देश की गोपनीय और रणनीतिक जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सीमा पार पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।' उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांचकर्ता लीक हुए डेटा की सीमा की जांच कर रहे हैं।

महेंद्र प्रसाद को राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने मंगलवार, 12 अगस्त को गिरफ्तार किया। वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पल्युन के निवासी हैं और जैसलमेर स्थित DRDO गेस्ट हाउस चंदन फील्ड फायरिंग रेंज में संविदा मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर पुलिस की नजर
राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस, पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), राजस्थान, जयपुर, डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर, राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस राज्य में संभावित राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में महेंद्र प्रताप
पुलिस ने बताया कि इस निगरानी के दौरान, यह पता चला कि महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और मिसाइल व अन्य हथियारों के परीक्षण के लिए फायरिंग रेंज आने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तानी आकाओं को भेज रहा था।

आगे की पूछताछ जारी
जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने उससे संयुक्त रूप से पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की। पुलिस ने कहा कि, 'आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+