Rajasthan Election: 200 में से वो कौन सी एक सीट, जहां कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्‍याशी, जानिए क्‍या है मजबूरी

RLD Congress Candidate Bharatpur: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस भरतपुर सीट राष्‍ट्रीय लोकदल प्रत्‍याशी सुभाष गर्ग के लिए छोड़ी है। सुभाष गर्ग की वजह से कांग्रेस ने 199 की प्रत्‍याशी उतारे हैं।

Subhash Garg Bharatpur: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में सभी 200 सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे जा चुके हैं। उम्‍मीदवारों ने नामांकन भी भर दिए। राजस्‍थान में इस बार कांग्रेस ने 200 में से 199 पर ही अपने उतारे घोषित किए हैं। भरतपुर विधानसभा सीट राष्‍ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने भरतपुर की सीट पर राष्‍ट्रीय लोकदल से गठबंधन किया है। यह कांग्रेस की सियासी मजबूरी भी है, क्‍योंकि भरतपुर शहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को बीते 20 साल में एक बार भी जीत नहीं मिली।

Subhash Garg RLD Congress Candidate

दरअसल, साल 1993 व 1998 में भरतपुर सीट से कांग्रेस के आरपी शर्मा ने लगातार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2003 यहां से इंडियन नेशनल लोकदल के विजय बंसल जीते और फिर भाजपा में चले गए। बतौर भाजपा प्रत्‍याशी विजय बंसल यहां से 2008 और 2013 में भी विधायक बने।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्‍थान कांग्रेस ने भरतपुर में अपना उम्‍मीदवार खड़ा करने की बजाय राष्‍ट्रीय लोकदल से गठबंधन करके डॉ. सुभाष गर्ग को उम्‍मीदवार बनाया। कांग्रेस का यह सियासी दांव काम कर गया और भरतपुर सीट भाजपा से छीन ली। इस बार 2023 के चुनाव में भी कांग्रेस ने आरएलडी से मिलकर ऐसा ही दांव चला है। भाजपा ने एक बार फिर से विजय बंसल को ही टिकट दिया है।

भरतपुर के रहने वाले हैं सुभाष गर्ग

  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर सीट से आरएलडी व कांग्रेस उम्‍मीदवार सुभाष गर्ग माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
  • 2018 में भरतपुर विधायक बनने के बाद सुभाष गर्ग को राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में पहले चिकित्‍सा राज्‍य मंत्री और फिर तकनीकी शिक्षा राज्‍य मंत्री बनाया गया।
  • आरएलडी-कांग्रेस गठबंधन के उम्‍मीदवार सुभाष गर्ग भरतपुर के गांव पीपला के रहने वाले हैं।
  • उल्‍लेखनीय है कि यूपी के जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ने सुभाष गर्ग को इसलिए उम्‍मीदवार बनाया है कि भरतपुर यूपी से लगता जाट बाहुल्‍य क्षेत्र है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में सभी 200 सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। आज नामांकन का आखिरी दिन है। 9 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+