Rajasthan Floods News: क्यों पानी में नंगे पैर उतर गए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना, प्रदेशवासियों से किया यह वादा ?

Rajasthan Flood News: राजस्थान में बेरहम मौसम की मार लगातार जारी है। प्रदेश के दौसा, करौली, टोंक, भरतपुर, बूंदी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

आज डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना दौसा,भरतपुर सहित आस-पास के इलाके में बारिश से हुई अतिवृष्टि को लेकर दौरा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।

आपकों बता दें कि राजस्थान भर में पिछले कई दिनों लगातार जारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है। लगातार बारिश से प्रदेशभर में किसानों की फसलें भी चौपट हो गई है। खेत, गांव और सड़क सब कुछ जलमग्न हो गया है।

dr-kirori-got-into-the-water-to-discuss-the-flood-situation-in-rajasthan-the-disaster-including-cro

Recommended Video

    क्यों पानी में नंगे पैर उतर गए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना, प्रदेशवासियों से किया यह वादा ?

    किसानों की फसलें चौपट होने के बाद कृषि एवं आपदा मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आज दौसा के महुवा पहुंच कर पहले तो अधिकारियों की बैठक लेकर जल भराव क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टर मीना प्रभावित इलाके में पहुंचे और नंगे पैर ही जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।

    इस दौरान जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश जारी किये हैं कि जलभराव क्षेत्रों नदी, नालों, पोखरों एवं नहरों के आस-पास बच्चों एवं महिलाओं को नहीं जाने दें।

    उन्होंने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों, पटवारियों को भी निर्देशित किया है कि जलभराव क्षेत्रों में वर्षा की लगातार संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को जलस्त्रोतों के आस-पास भ्रमण करने, नहाने के लिए नहीं जाने दें।

    उधर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग को अपने स्वामित्व वाले सभी जलस्त्रोतों पर चेतावनी बोर्ड लगाकर वर्षा के दौरान आमजन को सावचेत करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार वर्षा की चेतावनी को देखते हुए नदी, नालों, पोखरों एवं जलबहाव क्षेत्रों के आस-पास नहीं जायें, किसी भी समय पानी की आवक बढ़ सकती है।

    डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि जल भराव से पीड़ित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहे अधिकारी इसके लिए तत्पर रहे। उन्होंने अधिकारियों को जाम पड़े नालों को खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने महुआ में जयपुर रोड का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची बनाकर तैयार करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने बैटक लेने के बाद जल भराव से क्षेत्र का द्वारा भी किया। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+