VIDEO : 3 बच्चों ने फिल्मी स्टाइल में किया 2 युवकों का मर्डर, फिर माता के दरबार में लगाई धोक

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के गांव श्योमपुरा के दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दो दोस्तों के इस हत्याकांड को तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया था। तीनों ने पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूरा घटनाक्रम सिलेसिलेवार बयां किया, जिसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

क्या है श्यामपुरा दोहरा हत्याकांड

क्या है श्यामपुरा दोहरा हत्याकांड

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि 29 अक्टूबर को मटाणा व श्यामपुरा-किशोरपुरा रास्ते पर श्यामपुरा निवासी प्रेमसिंह राजपूत पुत्र अनोड़सिंह व राहुल उर्फ मोनू का शव मिला था। मामले की जांच में पुलिस ने करीब तीन दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब पता चला कि नजदीकी गांवों के तीन नाबालिग हत्याकांड के बाद से लापता हैं। पुलिस ने रविवार को चनाना व गोवला नदी से दो नाबालिगों को पकड़ा। तीसरे की तलाश की जा रही है।

इस शातिर तरीके से की हत्या

इस शातिर तरीके से की हत्या

तीनों नाबालिग ने दोहरे हत्याकांड को दो कुल्हाड़ी से अंजाम दिया। 28 अक्टूबर की रात को तीनों मटाणा जोहड़ पहुंचे। यहां पर पहले प्रेम को और फिर किशोरपुरा के स्कूल के पास राहुल की हत्या कर डाली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बाल अपचारी जानते थे कि प्रेमसिंह बाइक पर सवार होकर मटाणा जोहड़ से अपने घर जाता है। ऐसे में तीनों मंदिर के पास ही प्रेमसिंह का इंतजार करने लगे। रात करीब नौ-दस बजे प्रेमसिंह बाइक से इसी रास्ते से घर के लिए गुजरा तो बाल अपचारियों ने उसे रोककर बातों में उलझा लिया।

कॉल करके राहुल को भी बुलाया

कॉल करके राहुल को भी बुलाया

अपचारियों ने प्रेमसिंह के मोबाइल से उसके दोस्त राहुल के मोबाइल पर कॉल करवाया। जिसमें कहलवाया गया कि कुछ देर बाद मैसेज करने पर वह किशोरपुरा स्कूल के पास आ जाए। राहुल को प्रेम सिंह के द्वारा यह भी कहा गया कि वह कॉल नहीं कर सकेगा, केवल मैसेज करेगा। स्कूल के पास मोबाइल की लाइट कर देगा। जिसके बाद वह वहां आ जाए। जिसके बाद बाल अपचारियों ने प्रेमसिंह को पकड़ लिया तथा कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। योजना के अनुसार इसके बाद स्कूल के पास पहुंचे। जहां मोबाइल की लाइट दिखाई तो राहुल आ गया। जिसे भी मौत के घाट उतार दिया। बाद में एक बाल अपचारी अपने घर चला गया, वहीं दो अन्य बाल अपचारी मृतक प्रेमसिंह की बाइक से झुंझुनूं परिचित के घर चले गए।

दिल्ली होते हुए पहुंचे वैष्णो देवी

दिल्ली होते हुए पहुंचे वैष्णो देवी

हत्याकांड के बाद टैक्सी किराए लेकर दिल्ली पहुंचे। यहां से चंडीगढ़, पठानकोट होते हुए जम्मू व वैष्णो देवी चले गए। वैष्णो देवी के दर्शन के बाद वापस दिल्ली आ गए। इस बीच बाल अपचारियों के पास खर्चा खत्म हो गया। एक बाल अपचारी ने परिचित के पास रुपए लेने के लिए पहुंचा। जिसकी सूचना पर पुलिस ने बाल अपचारी को सोलाना के पास गोवला नदी से दस्तयाब कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाल अपचारियों की प्रेमसिंह व राहुल से पुरानी रंजिश चल रही थी। बाल अपचारियों की उम्र महज 14 से 17 साल के बीच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+