Donate for Desh: कांग्रेस की 'डूबती नैया' को राजस्‍थान से सबसे ज्‍यादा चंदा, जानें कितने करोड़ रुपए मिले?

Donate for Desh Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 से कांग्रेस ऑनलाइन चंदा जुटाने में लगी है। इसके लिए डोनेट फोर देश नाम से अभियान चला रखा है।

कांग्रेस के 138वें स्‍थापना दिवस से चंदा एकत्र करने के लिए डोनेट फोर देश नाम से अभियान शुरू किया था। अब तक सबसे ज्‍यादा चंदा राजस्‍थान से मिला है।

 highest donation from Rajasthan

देशभर से 515 लोगों ने डोनेट फोर देश अभियान के तहत एक लाख रुपए से ज्‍यादा का चंदा दिया है। इनमें सबसे 181 लोग राजस्‍थान से हैं, जो देशभर में एक लाख से ज्‍यादा का चंदा देने वालों का 35 प्रतिशत हिस्‍सा है।

कांग्रेस कोषाध्‍यक्ष अजय माकन ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पार्टी को अब तक 16 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का चंदा मिला है। इसमें सर्वाधिक भूमिका राष्‍ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की रही है।

सचिन पायलट ने 12 जनवरी को एक साथ 138 लोगों से एक लाख 38 हजार रुपए राशि प्रत्‍येक से दान करवाई है। इसमें 138 रुपए, 1380 रुपए और 13800 रुपए या फिर इससे 10 गुना राशि का चंदा मांगा है। इसमें 181 लोगों के साथ राजस्‍थान अव्‍वल है।

कांग्रेस के डोनेट फोर देश अभियान के तहत चंदा देने वालों में दूसरे नंबर पर हरियाणा है। हरियाणा में 73 लोगों ने एक लाख से अधिक रुपए का दान कांग्रेस पार्टी को ऑनलाइन दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, मगर पिछले दो बार के चुनावों में यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। सभी 25 सीटें भाजपा के खाते में जा रही है। राजस्‍थान से कांग्रेस को लोकसभा सांसद एक भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+