Divyani Katara Tribal Girl : कौन है ये आदिवासी लड़की दिव्‍यानी कटारा जिसकी खूबसूरती के दीवाने हुए लोग

Divyani Katara Tribal Girl biography : ये हैं दिव्‍यानी कटारा। डिग्री के लिहाज से डॉक्‍टर हैं। समाज के हिसाब से आदिवासी हैं। खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेस को टक्‍कर देती हैं। ट्राइबल गर्ल के रूप में पहचान बना चुकी हैं। सुपर मॉडल दिव्‍यानी कटारा डेढ़ दर्जन अवार्ड पा चुकी हैं। अब इन्‍हें दादा साहब फाल्के फैशन यूथ आइकॉन लाइफ स्टाइल अवॉर्ड भी मिल गया है।

दिव्‍यानी कटारा जीवन परिचय

दिव्‍यानी कटारा जीवन परिचय

नाम - डॉ दिव्‍यानी कटारा

जन्‍म - गांव गुदीघाटा, सीमालवाड़ा ब्‍लॉक
जिला - डूंगरपुर राजस्‍थान
शिक्षा - शुरुआती शिक्षा केंद्रीय विद्यालय डूंगरपुर
उदयपुर से बीएएमएस आयुर्वेद में चिकित्सक की डिग्री
माता - लक्ष्मीदेवी कटारा राजकीय विद्यालय झौंथरी में शिक्षिका
पिता - रामलाल कटारा राजकीय विद्यालय नेगाला में पीटीआई
भाई - दुष्यंत
पहचान - ट्राइबल गर्ल

 डेढ़ दर्जन अवार्ड पाए

डेढ़ दर्जन अवार्ड पाए

बता दें कि डॉ दिव्‍यानी को डेढ दर्जन अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें दादा साहब फाल्के फैशन यूथ आइकॉन लाइफ स्टाइल अवॉर्ड, केनन मिस इण्डिया रनर अप 2018, मिस आयरन मेडन ऑफ दिवा ऑफ इण्डिया इंटरनेशनल 2018, मिस लेकसिटी 2017 का अवार्ड शामिल है।

आदिवासी लड़कियों के लिए आदर्श

आदिवासी लड़कियों के लिए आदर्श

दरअसल, राजस्‍थान के डूंगरपुर के आदिवासी समाज की लड़कियों के लिए डॉ दिव्‍यानी कटारा यूथ आइकन हैं। वे आदिवासी लड़कियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मीडिया दिव्यानी बताती हैं कि जब वे छोटी थीं। तब घर में टीवी देखकर मम्मी-पापा से कहती थीं कि एक दिन में भी जरूर टीवी में आऊंगी. दिव्यानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता लक्ष्मीदेवी कटारा एवं रामलाल कटारा, भाई दुष्यंत सहित पारिवारिक मित्रजनों को दिया।

 इस मामले में पहली आदिवासी लड़की

इस मामले में पहली आदिवासी लड़की

डॉ दिव्‍यानी कटारा के नाम इंस्‍टाग्राम पर प्रोफाइल बनी हुई, जिसमें लिखा है कि वे उदयपुर में सेव द गर्ल चाइल्‍ड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आईएनटी ट्राइबल अवार्ड और दादा साहेब फालके अवार्ड पाने वाली पहली आदिवासी लड़की हैं। इंस्‍टाग्राम पर ये काफी एक्टिव रहती हैं। फैशन से संबंधित तस्‍वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। दिव्‍यानी कटारा गोसेवा भी करती हैं। गाय बचाओ अभियान से जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+