Rajasthan: मेवाड़ विश्‍वविद्यालय में कश्‍मीरी छात्रों से विवाद, पथराव-चाकूबाजी में दो छात्र घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मैस में खाना खाने के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के बीच पत्थरबाजी और चाकूबाजी हो गई।

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्‍मीरी व राजस्‍थान के छात्रों के बीच मैस में खाने को किसी बात पर विवाद हो गया। पथराव व चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र को उदयपुर रैफर करन पड़ा है। कश्‍मीरी छात्रों पर आरोप है कि उन्‍होंने विश्‍वविद्यालय परिसर में अल्लाह-हु-अकबर नारे लगाए और पत्थरबाजी की।

 Mewar University chittorgarh Rajasthan

घायल छात्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शुक्रवार को मैस में खाना खा रहे थे। तब वहां कश्मीरी छात्रों से कहासुनी हो गई, जिस पर उन्‍होंने अन्‍य कश्‍मीरी छात्रों को भी वहां बुला लिया। कश्‍मीरी छात्रों ने उन पर हमला कर दिया।

वीडियो वायरल में मेवाड़ यूनिवर्सिटी की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कश्‍मीरी छात्र कैम्‍पस में अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वे हुड़दंग भी मचा रहे हैं। कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के गुट एक दूसरे के आमने-सामने दिख रहे हैं।

खबर है कि मेवाड़ी विश्‍वविद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद हिंदूवादी संगठन भी वहां पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी आई। पुलिस ने दोनों गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने 6 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया है। फिलहाल विश्‍वविद्यालय कैंपस में शांति व्‍यवस्‍था कायम है। कई छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कश्‍मीरी छात्रों के पास हथियार होते हैं। पुलिस को उनकी तलाशी लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+