सीकर: DJ बजाने पर दो पक्षों में पथराव, एक दर्जन लोग घायल, RAC करनी पड़ी तैनात
Sikar News, सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के दायरा ग्राम में गुरुवार को दो समुदायों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया।

विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया, जिससे एक दर्जन लोग चोटिल हो गए। पथराव में घायल एक दर्जन लोगों को खंडेला के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चार लोगों को जयपुर रैफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : रतलाम: होली के हुड़दंग में हुआ विवाद निपटाने गए पुलिसकर्मी के मारा चाकू
झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची खंडेला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझाइश की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख रानोली व अतिरिक्त स्थानों से जाब्ता बुलाया गया और लोगों से समझाइश की जा रही है।
झगड़े की सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक राम अवतार सोनी भी मौके पर पहुंचे और दायरा में आरएसी का जाब्ता तैनात कर दिया गया। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से समझाइश की जा रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications