Rajasthan News: भाजपा को क्या वसुंधरा राजे का विकल्प मिल गया, विधानसभा में दीया कुमारी के झलके संस्कार
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। राज्य सरकार का बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। बजट सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शालीनता और संस्कृति का परिचय देते हुए बजट पेश किया। उतनी ही सादगी बजट को लेकर बहस के दौरान दीया कुमारी के चेहरे पर नजर आई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शांत रहते हुए बजट बहस में उठाए गए सवालों का जवाब दिया। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर राजपरिवार की राजकुमारी है। दीया कुमारी तकरीबन एक दशक से ज्यादा समय से प्रदेश की सियासत में सक्रिय है।
विधायक और सांसद रह चुकी दीया कुमारी
जयपुर राज परिवार की राजकुमारी होने के साथ ही दीया कुमारी राजनीति में भी सक्रिय है। वे वसुंधरा राजे की सरकार में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी है। इसके साथ ही केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में दीया कुमारी राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद थी। प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें जयपुर शहर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव जीतने के बाद दीया कुमारी को सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

महारानी का विकल्प बनी राजकुमारी ?
राजस्थान में वसुंधरा राजे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी है। प्रदेश में राजे पार्टी की कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। इसके साथ ही वसुंधरा राजे जनता पर सीधी पकड़ रखने वाली नेता मानी जाती है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को दरकिनार कर दिया था। उनकी जगह भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। विद्याधर नगर सीट से विधायक दीया कुमारी को उपमुख्यमंत्री पद से नवाजा गया। पार्टी द्वारा वसुंधरा राजे की जगह अब दीया कुमारी को आगे लाने के फैसले को लोग सियासत से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि क्या पार्टी को राजस्थान में वसुंधरा राजे का विकल्प मिल गया है।
राजस्थान की राजनीति में राजपरिवारों का दखल
राजस्थान राजपूतों का प्रदेश माना जाता है। प्रदेश की सियासत में कई राजपरिवारों के सदस्य सक्रिय है। इससे पहले भी राजस्थान की सियासत में राजपरिवारों के सदस्यों की हिस्सेदारी रही है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, राजसमंद, भरतपुर, धौलपुर और कोटा राजपरिवार के सदस्य विधायक या सांसद रह चुके हैं।राजस्थान में वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, कल्पना देवी, महिमा सिंह, दुष्यंत सिंह और विश्वराज सिंह मेवाड़ राजनीति में सक्रिय है।
राजपरिवार के संस्कारों की दिखी झलक
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जिस शालीनता से बजट पेश किया। बजट बहस के दौरान उन्होने संयम रखते हुए सवालों के जवाब दिए। ऐसे में उनके व्यवहर को लेकर हर तरफ चर्चा है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान राज परिवार के संस्कार और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications