धौलपुर चंबल बीहड़ डकैतों के वीडियो वायरल, 2 बदूंक थामे अश्लील गाना गाता दिखा

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के चंबल के बीहड़ों के बारे में कहा जाता है कि इसका नाता बागी, बजरी और बंदूक से काफी पुराना रहा है। ऐसा माना जाता है कि चंबल के बीहड़ों पर डकैतों के लिए 'एक मरे दो जाबे, जाको वंश डूब ना पावे' वाली कहावत चरितार्थ होती है।

Dholpur Chambal Bihad Dacoit Viral Video

पहले इनके वीडियो वायरल हुए

ऐसा ही मामला पिछले दिनों धौलपुर के बीहड़ में देखने को मिला रहे हैं। हाल ही 03 मार्च को सोशल मीडिया पर डकैत सीताराम, डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का, डकैत राकेश, डकैत रवि ने वीडियो हथियारों सहित बीहड़ क्षेत्र से वायरल किया था। तीन वीडियो को वायरल कर बाड़ी के कांग्रेसी विधायक और राजस्थान के एक मंत्री के लिए अपशब्द कहे गए थे।

धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हाल ही में डकैत सीताराम और उसके साथी आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है। उससे पहले फिर एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो दो बंदूकों सहित वायरल किया है। जिसमें वह बेहद अश्लील गाना गा रहा है। गाना गा रहा यह बदमाश रामबाबू उर्फ छैला गुर्जर निवासी टपुआ का पुरा सायपुर पुलिस थाना बसईडांग धौलपुर का निवासी बताया जा रहा है, जो कि रिश्ते में कुख्यात इनामी डकैत रहे जगन गुर्जर व उसके भाई डकैत पप्पू गुर्जर की मौसी का लड़का है।

Dholpur Chambal Bihad Dacoit Viral Video

वीडियो की जांच में जुटी धौलपुर पुलिस

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 दिन पुराना है। वीडियो में बदमाश दो बंदूक और आसपास रखे खाने-पीने के सामान सहित नजर आ रहा है। इसके अलावा ऊपर बीहड़ में टेंट लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ अभी इसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और उसके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की बात कह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+