राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की पिटाई, रास्ते में छात्रा के साथ कर रहा था यह काम, देखें वायरल वीडियो

Recommended Video

    Police Constable की पिटाई, बीच रास्ते में छात्रा से की छेड़छाड़, Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मोटरसाइकिल पर सवार कांस्टेबल को घेरकर उसके बाल पकड़कर थप्पड़ों व लात घूंसों से ग्रामीण उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धौलपुर जिले के बसेड़ी पुलिस थाने के कांस्टेबल पप्पूराम की धुनाई का वायरल वीडियो 14 दिसम्बर 2019 का गांव पूंठपुरा का बताया जा रहा है।

    Dholpur Baseri Police Constable beaten By Villagers Video Viral

    ग्रामीणों की ओर से बसेड़ी पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस कांस्टेबल पप्पूराम ने स्कूल से छुट्टी होने पर अपने गांव जा रही छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। पुलिस कांस्टेबल पप्पूराम ने कागज की पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर भी लिखकर छात्रा को बात करने के लिए दे दिया। जिसका छात्राओं ने विरोध किया।

    छात्राओं के विरोध को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को उन्होंने पूरी घटना से अवगत कराया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस कांस्टेबल को बाइक पर बैठे हुए ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला जानकारी में आने पर धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने कांस्टेबल पप्पूराम को बसेड़ी पुलिस थाना से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+