डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास 2024: भारत-UAE की फौज ने राजस्‍थान के गांव में छिपे आतंकी मार गिराए

Desert Cyclone Exercise 2024: भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के सैनिकों ने गांव में छिपे आतंकियों को मारकर बंधकों को मुक्‍त करवाया।

दरअसल, भारत-प‍ाकिस्‍तान सीमा पर राजस्‍थान में बीकानेर जिले के महाजन में स्थित फायरिंग रेंज में भारत-यूएई सेना के बीच डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास 2024 चल रहा है।

Desert Cyclone Exercise 2024

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain: जब मेवाराम जैन बोला-'मैं कैसा हूं? आप मेरे VIDEO देख लो, मैं विचलित नहीं होने वाला'

2 जनवरी से शुरू हुआ डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास सोमवार को सम्‍पन्‍न हो गया। समापन समारोह के मौके पर दोनों देशों के सैनिकों की समारोहिक परेड हुई। सैन्‍य अधिकारियों ने परेड की सलामी ली। महाजन रेंज में अगला सैन्‍य युद्धाभ्यास फरवरी में सऊदी अरब के साथ होगा।

डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास के पहले संस्‍करण में यूएई लैंड फोर्सेज और भारतीय सेना की मैकेनाइज्‍ड इन्‍फेंट्री रेजिमेंट के 90 सैनिकों ने हिस्‍सा लिया।

करीब 15 दिन के डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे की हथियार प्रणाली और जंग तकनीक का समझा है। फायरिंग, हेलीबोर्न ऑपरेशन और ड्रोन की मदद से बिना किसी कैजुअल्‍टी के गांव में छिपे हुए दुश्‍मनों को खोजकर मारना व बंधकों को मुक्‍त करवाना अभ्‍यास का प्रमुख हिस्‍सा था।

रक्षा विभाग के अनुसार डेजर्ट साइक्‍लोन युद्धाभ्यास का मकसद यूनाइटेड नेशंस चार्टर ऑन पीस कीपिंग ऑपरेशंस के चैप्‍टर 7 के तहत रेगिस्‍तानी-अर्ध रेगिस्‍तानी इलाके में निर्मित क्षेत्र में लड़ाई सहित उप पारंपरिक संचालन में अंतर संचालनीयता को बढ़ाना है। यह अभ्‍यास शांति स्‍थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+