राजस्‍थान में आसान नहीं डिप्‍टी CM का पद, सचिन पायलट समेत इन नेताओं का कार्यकाल रहा अधूरा

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। 25 को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। क्‍या पिछली बार सचिन पायलट की तरह इस बार भी राजस्‍थान का कोई नेता उप मुख्‍यमंत्री बनेगा?

Sachin Pilot Former Deputy CM Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। 25 को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। क्‍या पिछली बार सचिन पायलट की तरह इस बार भी राजस्‍थान का कोई नेता उप मुख्‍यमंत्री बनेगा?

राजस्‍थान के नए डिप्‍टी सीएम पद के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, मगर चुनावी माहौल में इतन समझ लीजिए कि राजस्‍थान में डिप्‍टी सीएम पद का कार्यकाल पूरा करने की राह आसान नहीं है।

Deputy CM post Rajasthan

साल 1952 से लेकर 2018 तक राजस्‍थान में पांच बार डिप्‍टी सीएम बनाए जा चुके हैं, मगर इनमें से सिर्फ एक डिप्‍टी सीएम ही पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए। सचिन पायलट का कार्यकाल भी अधूरा ही रहा

कौन कब रहा डिप्‍टी सीएम?

टीकाराम पालीवाल
कार्यकाल: 1952-54
सरकार: जयनारायण व्‍यास

हरीशंकर भाभड़ा
कार्यकाल: 1993-98
सरकार: भैरोसिंह शेखावत

बनवारीलाल बैरवा
कार्यकाल: 2002-03
सरकार: अशोक गहलोत

कमला बेनीवाल
कार्यकाल: 2003
सरकार: अशोक गहलोत

सचिन पायलट
कार्यकाल: 2018-20
सरकार: अशोक गहलोत

सत्‍ता सुख की गली है उप मुख्‍यमंत्री पद

भारत के संविधान में किसी राज्‍य की कार्यपालिका प्रमुख के तौर पर मुख्‍यमंत्री पद का तो उल्‍लेख है, लेकिन उप मुख्‍यमंत्री का कही जिक्र नहीं है। इसके बावजूद सत्‍ता सुख पाने की गली है।

राजस्‍थान में तो पहले ही विधानसभा चुनाव में ही उप मुख्‍यमंत्री पद बना दिया गया था। पहले निर्वाचित मुख्‍यमंत्री टीकाराम पालीवाल ही जयनारायण व्‍यास की सरकार में पहले उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए।

इसके बाद 40 साल तक प्रदेश सरकार में उप मुख्‍यमंत्री पद नदारद रहा। भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में साल 1993 में हरिशंकर भाभड़ा को डिप्‍टी सीएम बनाया गया। सिर्फ इन्‍होंने ही पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

राजस्‍थान में अब तक पांच डिप्‍टी

सीएम रहे हैं। इनमें टीकाराम व हरीशंकर भाभड़ा के अलावा टोंक से विधायक रहे बनवारीलाल बैरवा, सचिन पायलट समेत कमला बेनीवाल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+