Rajasthan: कल्लूू ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर की पतली-गोरी पत्नी दिलवाने की मांग, पढ़ें वायरल पत्र
Wife Demand Tehsildar Dausa Rajasthan: राजस्थान में राहत शिविर कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें दौसा के गांव गांगदवाड़ी के कल्लू ने पत्नी की आवश्यकता वाला आवेदन पत्र तहसीलदार को सौंपा।

Demand For Wife Rajasthan: पत्नी की आवश्यकता है...। पत्नी व गोरी होनी चाहिए...। उम्र 30 से 40 साल के बीच हो और घरेलू कार्यों में निपुण होनी चाहिए। यह कोई मैट्रिमोनियल विज्ञापन नहीं बल्कि अफसर को दिया गया ज्ञापन है। सोशल मीडिया पर ज्ञापन की फोटो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजस्थान की अशोक सरकार इन दिनों प्रदेश में जनता को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 'राहत शिविर' लगाए जा रहे हैं। दौसा जिले के सिकंदरा क्षेत्र के गांव गांगदवाड़ी की आगनवाड़ी में 3 जून को राहत शिविर लगाया, जिसमें अजीब वाक्या हो गया। कैलाश महावर उर्फ कल्लू ने तहसीलदार को पत्नी की आवश्यकता का ज्ञापन ही दे गया।

Recommended Video

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कल्लू ने तहसीलदार को आवेदन पत्र देकर लिखा कि उसे गोरी, पतली और 30 से 40 उम्र की पत्नी चाहिए। उसे घरेलू कार्यों में निपुण पत्नी दिलवाए जाए। तहसीलदार ने भी वो आवेदन पत्र ग्राम सचिव व पटवारी को भेजकर आदेश दिया कि उसको पत्नी उपलब्ध करवाई जाए। वहीं, पटवारी ने इस मामले में ग्राम पंचायत स्तर पर टीम गठित करने की सलाह दी है।

कैलाश उर्फ कल्लू द्वारा तहसीलदार से पत्नी की डिमांड करने वाला पत्र वायरल हो रहा है। भाजपा नेता सतीश पूनिया ने ट्वीट कर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। लिखा 'माननीय जादूगर जी, आप तो जादू जानते हैं कृपया जादू करके पीड़ित को एक अदद बिनणी उपलब्ध करवाकर "राहत" प्रदान करावें ताकि वो घरेलू कामों की "आफ़त" से बच सके।'












Click it and Unblock the Notifications