भारत-पाक सीमा पर खेत में अचानक बना गहरा गड्ढा, दो 'रहस्यमयी सुरंग' से लोग दहशत में, देखें VIDEO
बाड़मेर, 26 जून। भारत पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में स्थित बाड़मेर जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के शिवकर गांव में देर रात 12 बजे पानी की एक बेरी (कुआं) के पास अचानक गहरा गड्ढा हो गया। उस गड्ढे के अंदर दो बड़ी 'रहस्यमयी सुरंग' बन गई। गड्ढे व सुरंग किस वजह से बने यह अभी जांच का विषय है।

सब्जियों को पानी पिलाने के बाद अपने घर गया
जानकारी के अनुसार गांव शिवकर निवासी निंबाराम माली रात को करीब 10 बजे अपनी बेरी से खेत में बोई हुई सब्जियों को पानी पिलाने के बाद अपने घर गया था। सुबह जब 6 बजे वह अपनी बेरी के पास पहुंचा तो उस बेरी के ठीक पास में करीब 20 फीट गहरा गड्ढा दिखा और उस गड्ढे के अंदर 2 रहस्यमई सुरंग बनी हुई थी। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

गांव में 100 से अधिक बेरियां हैं
बड़ी संख्या में लोग उनके खेत पर एकत्रित हो गए। पटवारी, ग्राम सेवक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। निंबाराम का कहना है कि हमारे गांव में 100 से अधिक बेरियां हैं, लेकिन मेरी बेरी के पास अचानक गड्ढा हुआ है। अभी भी इस गड्ढे में मिट्टी धंसने की आवाज आ रही है।

लोगों में डर का माहौल
वहीं, खेत मालिक बालाराम का कहना है कि इस प्रकार बेरी के धंसने से आसपास के लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि जहां पर गड्ढा हुआ है। वहां पर अभी भी मिट्टी धंसने की आवाज आ रही है। ऐसे में बेरी के आसपास लोगों के घर भी है। लोगों डर का माहौल है। बेरी के पास में एक नलकूप था।
अन्य पाइप भी इस गड्ढे में दब गए
वह भी इस प्रकार के गड्ढे पूरी तरीके से मिट्टी से भर गया है। यह पानी की बेरी भी मिट्टी से भर गई है, जिससे अब पानी भी नहीं निकल पा रहा है। वहीं बेरी के पास रखी मशीन है। अन्य पाइप भी इस गड्ढे में दब गए।












Click it and Unblock the Notifications