Rajasthan: जोधपुर में छात्रनेता जेठूसिंह पर किसने किया जानलेवा हमला, पुलिस पहुंची तो फिर...
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में छात्रनेता जेठूसिंह पर पूर्व छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया, हमले का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल के 9 नम्बर हॉल में सोमवार को पूर्व छात्रों के दो गुटों में आपस में खूनी संघर्ष हो गया।
छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के जेठूसिंह गड़ा पर लाठियों, सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। ओमसिंह गुट के बदमाशो ने लोहे के पाइप, सरियों और लाठियों से करीब 20 मिनट तक हमला कर लहूलुहान कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बचने के लिए जेठूसिंह बाथरूम में घुस गया और इस दौरान वह रहम की भीख मानता रहा लेकिन बदमाशों के मन में कोई दया नहीं आई। बल्कि वे उसे बाहर निकाल कर उस पर लोहे के पाइप से वार करते रहें और वह चिल्लाता रहा।
बाथरूम से पहले उसे हॉल में चादर में लपेटकर पीटा गया। हैरत की बात यह है कि हमला करने वाले ओमसिंह मुंजासार और उसके साथी पहले जेठू सिंह गड़ा के साथ रहते थे।
कुछ समय पूर्व जेएनवीयू मुख्यालय के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद उस समय जेठू सिंह ने ओम सिंह की पिटाई कर दी थी, इसका बदला लेने के लिए ओम सिंह और उसके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया।
इस घटना के बाद हमलावरों के खिलाफ जेठू सिंह ने या उसके परिजनों ने पुलिस में कोई रिपोर्ट पेश नहीं की लेकिन ओम सिंह और उसके साथियों ने जेठू सिंह की पिटाई के बाद इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया।
पुलिस के सामने वीडियो आया तो पुलिस तुरंत रातानाडा स्थित तीन नंबर हॉस्टल में पहुंची लेकिन तब तक वहां से सब लोग जा चुके थे इसके बाद पुलिस ने घायल हुए जेठू सिंह की तलाश शुरू की शहर भर के अस्पतालों को खंगाल गया लेकिन वह कहीं नहीं मिला ।
आखिर एक निजी अस्पताल में उसके भर्ती होने और इलाज करवाने की जानकारी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जब वहां पर पहुंची तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने से पीड़ित ने मना कर दिया।
गौरतलब है कि बाथरूम में पिटाई के दौरान जेठू सिंह बार-बार ओम सिंह से छोड़ देने की गुहार करता नजर आ रहा है और इसके बाद वह यह भी बोलता नजर आ रहा है कि मुझे छोड़ दो यदि मैं बच गया तो मैं तुम्हें और मारूंगा। इसके बाद यह माना जा रहा है कि छात्रों की गैंगवार यही थमने वाली नहीं है।
रातानाड़ा थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी एक हॉस्टल में झगड़ा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे तब तक सभी लोग जा चुके थे।
जोधपुर में हमले पर पुलिस का एक्शन क्या ? pic.twitter.com/R5vyt9rIKH
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 20, 2024
निजी अस्पताल में उपचार की जानकारी मिली तो वहां जाकर पीड़ित और उसके परिजनों से जानकारी ली। फिलहाल किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications