राजस्थान: शव को ई-रिक्शा से पहुंचाया मोर्चरी, लटकता रहा सिर और पैर
राजस्थान पुलिस का शव के साथ एक शर्मनाक बर्ताव की वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इसको लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा हो रही है।

Dead body in E-Rickshaw: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ई- रिक्शा से लटकते शव को देख लोग उस वक्त दंग रह गए जब उसे मोर्चरी ले जाया जा रहा था। दरअसल इस शव को जयपुर पुलिस ले जा रही थी। जिसका वीडियो इंटरनेट पर बाद में वायरल हो गया। इस वीडियो को लेकर जयपुर पुलिस प्रशासन की जमकर निंदा हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार सारी सुविधाओं की मौजूदगी में भी जयपुर पुलिस शव के साथ शर्मनाक बर्ताव कर रही है।
जयपुर में शख्स की मौत को लेकर प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि उसकी की मौत अधिक ठंड के कारण हुई थी। युवक के मौत का तब पता चला जब सुबह करीब 9:45 बजे कुछ बच्चे वहां खेलने गए। शव जयपुर में एक अंडरग्राउंड पार्किंग में मिला था।
शर्म करो #जयपुर पुलिस! लाश के साथ ऐसा सुलूक... @ashokgehlot51 @BJP4India pic.twitter.com/pC9QhYuOCU
— Divyansh Rastogi (@DivyanshRJ) January 22, 2023
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जयपुर पुलिस ने शव को एक ई- रिक्शा में रखाकर मोर्चरी पहुंचाया। रास्ते में ई रिक्शा के पीछे पुलिस की वैन भी जाती दिखी। इस दौरान किसी ने एक वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार शख्स का शव ई- रिक्शा से लटकर रहा है। मोर्चरी जाते वक्त जिस किसी ने शव को इस हालत में ले जाते देखा उसे पुलिस प्रशासन की इस बर्ताव पर दुख हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 35 वर्ष थी। शव पर खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि उसे जनवरों ने नोचा था। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications