Rajasthan News: कौन है गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गू, जिसके पंजाब से लेकर राजस्थान तक चर्चे ? जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: राजस्थान में जब बदमाशों का या फिर डॉन शब्द का इस्तेमाल भी होता है तो लोगों के जहन में सिर्फ लॉरेंस विश्नोई का ही नाम जुबान पर आता है। लेकिन विश्नोई के अलावा भी ऐसे कई शातिर बदमाश है जिनका जिक्र देश के कई राज्यों की पुलिस थानों की दीवारों पर फोटों के साथ चस्पा नजर आता है।

लेकिन आज एक ऐसे शातिर बदमाश का जिक्र कर रहे है जिसका नाम शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। लेकिन यह बदमाश आनंदपाल और लॉरेंस विश्नोई से एक कदम आगे ही निकला है।

राजस्थान की दौसा पुलिस के हत्थे ऐसा बदमाश चढ़ा है जिसके नाम पंजाब से लेकर प्रदेश के थानों में 100 से ज्यादा हत्या और हथियारों की तस्करी के मुकदमें दर्ज है।

dausa-police-of-rajasthan-arrested-notorious-international-gangster-jaggu-from-punjab

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू उर्फ जगदीप को दौसा पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है। अपराधी जग्गू के खिलाफ देश के कई थानों में 100 से अधिक मुकदमें दर्ज है और दौसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

दौसा जिले की मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम द्वारा कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गु भगवानपुरिया को सेन्ट्रल जेल मटिन्डा (पंजाब) से किया गिरफ्तार किया है।

आरोपी गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गु हत्या,हत्या का प्रयास, हथियारों की खरीद फरोख्त, मादक पदार्थों की तश्करी का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों मे 100 से अधिक मुकदमें दर्ज है जिसके चलते जग्गू अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का गैंगस्टर माना जाता है।

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान के नेतृत्व में पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी, आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम,बनाकर कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गु भगवानपुरिया को सेन्ट्रल जेल मटिंन्डा से गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला जून 2024 का है जिसमें मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को सूचना मिली की जग्गु भगवानपुरिया गैग का एक बदमाश हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहन्दीपुर बालाजी आया हुआ है।

जिसकी सूचना पर एएसआई शीशराम सहित जाब्ता बालाजी कस्बा की तरफ पहुंचा तो एक व्यक्ति हैलीपैड की तरफ रास्ते में खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। पुलिस जाब्ते को देखकर वो घबराकर भागने लगा तो पुलिस जाब्ते ने उसे घेर लिया।

जब शक्स का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जशनप्रीत सिह पुत्र सरदूल सिह सिख उम्र 19 साल निवासी गुरू की बडाली पुलिस थाना छेहरटा अमृतसर जिला अमृतसर का बताया । आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल मैंगजीन लगी हुई व दो मैगजीन अलग व 18 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए थे।

इसी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो अभियुक्त से पूछताछ की तो जशप्रीत सिह ने खुद को को जगदीप उर्फ जग्गु भगवानपुरिया गैंग का सदस्य होना बताया। जब जांच पड़ताल की तो सामने आया कि जग्गू के खिलाफ देश के दर्जनों थानों में 100 से अधिक मुकदमें दर्ज है। जश्नप्रीत जग्गु भगवानपुरिया गैंग के लिये हथियारों की सप्लाई भी करता था।

जिसके बाद पुलिस थाना बालाजी, क्यूआरटी,आईजीपी जयपुर रेंज जयपुर की क्यूआरटी, जिला स्पेशल टीम, द्वारा कुख्यात अन्तर्राष्ट्रीय गैंगस्टर जगदीप उर्फ जग्गु भगवानपुरिया को सेन्ट्रल जेल भटिन्डा (पंजाब) से किया गिरफ्तार कर पुलिस जग्गू से पूछताछ कर रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+