दौसा MLA मीणा ने छात्राओं के सामने बोल दी ऐसी बात, जिसे RSS कभी नहीं पचा पाएगा
Dausa News, दौसा। राजस्थान कांग्रेस के एक विधायक ने आरएसएस को अंग्रेजों की दलाली करने वाला बताया है। यह विवादित बयान दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा का है।

दौसा के राजकीय महिला कॉलेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते पढ़ाते नेताजी की गाड़ी सियासी पटरी पर आ गई और वे निशाना साधने लगे आरएसएस पर। विधायक मीणा ने आरएसएस को अंग्रेजी हुकुमत का दलाल तक कह दिया।
इतना ही नहीं विधायक ये भी कहने से नहीं चूके कि आरएसएस वाले झूठ का ही खाते हैं। खुद को देश का ठेकदार बताते हैं। आरएसएस खुद को गोभक्त बताते हैं, लेकिन किसी के घर में एक गाय भी नहीं है। गायों ने फसलों को तबाह कर रखा है। मैं तो कहता हूं कि इन गायों को आरएसएस वालों के घरों पर हमें बाध कर आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications