राजस्थान में कोरोना वायरस की वजह से चली गई नौकरी, जानिए ऐसा क्या किया चिकित्साकर्मी ने
दौसा। दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाना एक चिकितसकर्मी को भारी पड़ गया। राजस्थान में कोरोना वायरस पॉजीटिव की अफवाह पर उसकी नौकरी चली गई है। राजस्थान में कोरोना को गंभीरता से नहीं लेने पर यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

बता दें कि दौसा जिले के बांदीकुई में बीते कल 8 लोगों को कोरोना वायरस की खबर एक न्यूज़ चैनल के बैनर को टैग कर दुष्प्रचार प्रचार किया गया। इससे लोगों और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। लोग बांदीकुई में कोरोना वायरस पीड़ित 8 लोगों की जानकारी लेने में जुटे तो पता चला कि मामला झूठा है। किसी ने एडिटिंग करके प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के मोनोग्राम के साथ छेड़छाड़ कर अफवाह फैलाई है।
कोरोना वायरस के बारे में फैलाई गई अफवाह के कारण अनिल नाम के संविदाकर्मी को नौकरी से हटा दिया गया। वह बीसीएमएचओ कार्यालय में एसटीएस के पद पर कार्यरत था। दौसा में कोरोना से आठ लोग पीड़ित होने की अफवाह फैलाना का आरोप है। पुलिस ने सोमवार सुबह उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications