Dausa : रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्सीडेंट का LIVE, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो Viral

Dausa News, दौसा। महज़ तीन सेकेंड में गाड़ियों के उड़े परखच्चे। तीन लोग घायल और वीडियो में दिखा रफ्तार का कहर। पहले आप देखिए किस तरह से रफ्तार के कहर ने गाड़ियों के परखच्चे उड़ा दिए। ये रफ्तार का कहर नए साल 2019 में सामने आया, जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई।

Dausa Car Van Accident Live video viral in Social media

हादसे का ये खौफनाक वीडियो सामने आया है Rajasthan के दौसा के लालसोट शहर में गंगापुर रोड से। बताया जाता है कि शहर के नामीगिरामी बिजनेसमैन का परिवार कार से श्रीमहावीरजी का दर्शन करके वापस लौट रहा था। शहर में दाखिल होते ही बेकाबू कार चालक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार करीब पचास मीटर दूर जाकर पलट गई। और, जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस हादसे ने एकबार फिर रफ्तार का वो कहर सामने ला दिया है, जिसे देखकर आप सिहर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+