डकैत जगन गुर्जर ने 3 महिलाओं को नंगा करके पूरे गांव में घुमाया फिर बरपाया उन पर कहर
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में बेहद शर्मनाक और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां महिलाओं को नंगा करके पूरे गांव में घुमाया गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई है। वारदात को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर व उनके साथियों द्वारा अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया और उनकी रिपोर्ट मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 12 जून की बताई जा रही है।

आधा दर्जन हथियार बंद साथियों के साथ आया जगन
जांच अधिकारी जय नारायण के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बाड़ी शहर में 12 जून को डकैत जगन गुर्जर ने आधा दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ दुकानदारों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोला था और दुकानदारों के सामान को सड़क पर फेंक कर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।

गांव सायपुर करनसिंह में दिखा जगन का आतंक
उसके बाद डकैत जगन गुर्जर ने अपने साथियों के साथ बसईडांग थाना क्षेत्र के गांव सायपुर करनसिंह का पूरा में पहुंचकर एक परिवार को बंधक बना लिया। डकैत और उसके साथियों ने पहले महिलाओं और बच्चों से मारपीट की उसके बाद महिलाओं को अर्द्ध नग्न कर गांव में हथियारों की नोक पर गांव में घुमाया। करीब एक घंटे तक चले घिनौने कृत्य के बाद डकैत स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना स्थानीय बसईडांग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बीती देर रात गांव पहुंचकर महिलाओं को बाड़ी राजकीय चिकित्सालय पर भर्ती कराया जहां उपचार किया जा रहा है।

गाड़ी में सवार होकर आया था डकैत जगन
वहीं, पीड़ित परिवार के मुखिया लाल सिंह ने बताया कि गांव में पानी का अभाव होने पर घर के सभी पुरुष पशुओं को लेकर पलायन कर गए थे। महिला और बच्चे घर पर अकेले रह रहे थे। इसी दौरान 12 जून को डकैत जगन गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव पहुंच गया। डकैत ने घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट की।

बंदूक की नोक पर महिलाओं को किया नंगा
घर में मारपीट कर दस्यु जगन डकैत ने महिलाओं के कपड़े उतरवाकर नंगा करवा दिया। उसके बाद दस्यु मारपीट कर हथियारों की नोक पर महिलाओं को गांव के बाहर ले गया। महिलाओं को गांव में बेआबरू पर नंगा घुमाया गया। करीब एक घंटे तक महिला और बच्चों से मारपीट करने के बाद दस्यु स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। दस्यु के जाने के बाद महिलाओं ने मोबाइल फोन पर घटना से परिवार के पुरुष लोगों को अवगत कराया।

सूचना पाकर रात को पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय बसईडांग थाना पुलिस को दी। देर रात पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। घायल अवस्था में महिलाओं और बच्चों को बाड़ी राजकीय चिकित्सालय पर भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने महिलाओं का मेडीकल कराया है।












Click it and Unblock the Notifications