Rajasthan Crime News: जोधपुर में बदमाशों की पुलिस को चुनौती, दिनदहाड़े कर दी यह वारदात

Rajasthan News: राजस्थान में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर है। शातिर बदमाशों इतने बेखौफ है कि जोधपुर में दिन दहाड़े एक युवक पर तलवार के ताबड़तोड़ हमला कर दोनों हाथ काट दिए ।

दिनदहाड़े हुई वीभत्स घटना के बाद एक बार फिर से जोधपुर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

criminals-challenged-the-police-in-jodhpur-committed-this-crime-in-broad-daylight

दरअसल राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक युवक को उसके घर से बुलाकर तलवार से उसके दोनों हाथ काट दिए। इस वीभत्स घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल युवक और उसके कटे हुए दोनों हाथों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने कटे हुए हाथों को आइस बॉक्स में सुरक्षित रखवा दिया और युवक को जोधपुर के मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे एम्स जोधपुर में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास खेतों की ओर धन सिंह की चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण। मौके पर जाकर देखा तो धन सिंह के दोनों हाथ कटे हुए जमीन पर पड़े थे आनन फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने सेतरावा स्वास्थ्य केंद्र तथा पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद घायल युवक को जोधपुर लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+