Bhilwara : पेशी पर लाया गया यह बदमाश पुलिसकर्मी की अंगुली चबाकर भाग छूटा

Bhilwara News, भीलवाड़ा। जिला एवं सत्र न्यायालय में तारीख पेशी पर लाए गए तस्करी के एक मामले के विचाराधीन बंदी दो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इस दौरान बंदी ने एक पुलिसकर्मी की अंगुली भी चबा डाली। इस घटना से एक बारगी कोर्ट परिसर में अफरी-तफरी मच गई। वहीं पुलिस कर्मियों ने पांच सौ मीटर की दूरी तक पीछा कर तस्कर को फिर से दबोच लिया।

criminal escapee from Bhilwara police custody in Court area

चालानी गार्ड इंचार्ज शहाबुदीन ने बताया कि बड़ी सादड़ी निवासी रामलाल मोगिया तस्करी के एक मामले में विचाराधीन बंदी हैं और उसे पेशी पर जिला एवं सत्र न्यायालय में दोपहर को चालानी गार्ड जगदीश चन्द्र व शंकरलाल लेकर आए थे।

इसी दौरान रामलाल ने पुलिसकर्मी जगदीश चन्द्र से हाथ छुड़ा लिया और एक अंगुली चबा डाली, जिससे वह लहुलहान हो गया। इसके बाद रामलाल ने स्टेशन रोड की ओर दौड़ लगा दी। अफरा-तफरी के बीच चालानी गार्ड भी उसके पीछे दौड़े और करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर भागे हुए बंदी रामलाल को दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+