Rajasthan Election: राजस्‍थान चुनाव में एक वोट से हार-जीत वाली सीट नाथद्वारा इस बार कौन बन रहा MLA?

Nathdwara Assembly Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा सीट एक वोट से हार-जीत वाली है। साल 2023 में यहां कांग्रेस के सीपी जोशी व भाजपा विश्‍वराज सिंह मेवाड़ आमने-सामने हैं।

CP Joshi vs Vishvraj Singh Mewar Nathdwara: राजस्‍थान में 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान है। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के अब तक इतिहास में कहीं सबसे यादगार रिजल्‍ट रहा तो वो है नाथद्वारा सीट। साल 2008 के चुनाव में नाथद्वारा सीट पर हार-जीत का अंतर मात्र एक वोट रहा।

 Nathdwara Election 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने 2008 वाले चेहरे सीपी जोशी को मैदान में उतारा है। जोशी राजस्‍थान विधानसभा के अध्‍यक्ष भी हैं। इनके सामने कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्‍वाइन करने वाले मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्‍य विश्‍वराज सिंह हैं। विश्‍वराज सिंह महाराणा प्रताप के वंशज हैं।

बता दें कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में राजपूतों के बाद ब्राह्मण और आदिवासी वोट सबसे ज्‍यादा हैं। ऐसे में भाजपा से पूर्व राजपरिवार का चेहरा सीपी जोशी के लिए चुनौती से कम नहीं है। राजपूतों के साथ-साथ आदिवासियों मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के प्रति काफी आस्‍था है।

 Nathdwara Election 2023

मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके डॉ. सीपी जोशी का भी राजनीतिक कद काफी बड़ा है। उनके लिए नाथद्वारा में बाजी जीतना मुश्किल जरूर है, मगर असंभव नहीं है। साल 2018 में विधायक बनने के बाद सीपी जोशी ने नाथद्वारा में खूब काम करवाए हैं।

क्‍या हुआ था साल 2008 के चुनाव में?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2008 में नाथद्वारा सीट पर कांग्रेस के सीपी जोशी व भाजपा के कल्‍याण सिंह चौहान आमने सामने थे। कल्‍याण सिंह को 62216 व सीपी जोशी को 62215 वोट मिले। जोशी को एक वोट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+