Rajasthan: दौसा DM कमर चौधरी की कार कुर्क करने की नौबत क्‍यों आई, फिर ड्राइवर ने कैसे बचाया?

लिपिक आवास के पंखे ठीक नहीं करने पर दौसा जिला कलेक्‍टर की कार कुर्क करने पहुंच गई टीम। चालक तेल भराने के बहाने ले गया कार।

Dausa collector kamar chaudhary car

राजस्‍थान के दौसा जिला कलेक्‍टर कमर उल जमान चौधरी की कार कुर्क के आदेश चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह नौबत लिपिक आवास के पंखे ठीक नहीं करने की वजह से आई। हालांकि चालक एनवक्‍त पर कार को तेल भरवाने के बहाने से ले गया और फिर वारंट लेकर कुर्क करने आई टीम के लौटने के बाद आया। ऐसे में कार कुर्क नहीं हो सकी।

Recommended Video

    कौन हैं Pari Bishnoi? जो IAS होकर MLA Bhavya Bishnoi से करने जा रही हैं शादी | वनइंडिया हिंदी

    हुआ यूं कि दौसा में किशोर न्‍याय बोर्ड के कनिष्‍ठ लिपिक अनिल यादव को सिविल लाइन दौसा में आवास आवंटित हुआ। आवास की मेंटिनेस के लिए मानदेय से 2 प्रतिशत राशि कटती है। आवास पर पांच अगस्‍त 2022 से तीन पंखे खराब हैं। रिपेयर के लिए ठेकेदार राजेंद्र से कहा तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर अनिल यादव स्‍थायी लोक अदालत पहुंच गया।

    स्‍थायी लोक अदालत दौसा ने 28 मार्च 2022 को जिला कलेक्‍टर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई व एईएन को 20 हजार रुपए क्षतिपूर्ति व पांच हजार रुपए विधि खर्च के देने के आदेश दिए। जुर्माना राशि नहीं चुकाने पर अनिल यादव की इजराय पर कोर्ट ने दौसा कलेक्‍टर की कार, पीडब्‍ल्‍यूडी के एसई व एईएन कार्यालय का सामान कुर्क करने का आदेश जारी किया।

    इधर, सोमवार को कोर्ट के आदेश पर एक टीम कलेक्‍टर की कार कुर्क करने के लिए दौसा कलेक्‍ट्रेट पहुंच गई। टीम कलेक्‍टर से कोर्ट के आदेश के संबंध में बात कर रही थी। इतने में चालक गुमान सिंह कार में तेल भरवाने की बात कहते हुए कार लेकर चला गया। करीब दो घंटे तक टीम उसका इंतजार करती रही, मगर वह नहीं आया तो टीम कार कुर्क किए बिना ही लौट गई।

    इस संबंध सेल अमीन विनोद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कार कुर्की के लिए तामील जरूर नहीं। आदेश की पालना के लिए कलेक्‍टर से मिले तो वे बोले कि पहले नोटिस देना चाहिए था। चाबी मांगने पर हम नीचे गाड़ी के पास आकर खड़े हो गए। तब चालक आया और तेल भरवाकर लाने की बात कहकर गाड़ी लेकर चला गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+