लव मैरिज के बाद कपल करने लगा हनीट्रैप, दुकानदार की डर्टी पिक्‍चर बनाकर वसूले 1.70 लाख रुपए

राजस्‍थान के टोंक में दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 1.70 लाख रुपए वसूलने के आरोप लव मैरिज करने वाले जोड़े को पकड़ा है।

राजस्‍थान में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इंटरकास्‍ट मैरिज करने वाले एक जोड़े को दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 1.70 लाख रुपए वसूलने के आरोप में पकड़ा है। मामला टोंक जिले का है।

honey trap in Tonk Rajasthan

जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुशीराम प्राजपत व संजना रैगर को गिरफ्तार करके उनके पास से दुकानदार को ब्लैकमेल कर वसूली गई राशि में से 1.30 लाख रुपए बरामद किए हैं। दोनों ने अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए हनीट्रैप का जाल बिछाया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी खुशीराम मेहंदवास का रहने वाला है। वह जयपुर के नींदड़ में संजना के ताऊ का ट्रैक्‍टर चलाता था। तब उसे संजना से प्यार हो गया था। दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी।

नाबालिग संजना को भगाने के मामले में खुशीराम तीन साल की जेल काटकर तीन माह पहले ही बाहर आया था। जमानत में खर्च हुए पैसे चुकाने और अच्‍छी लाइफ जीने के लिए पति पत्‍नी ने दुकानकार को हनीट्रैप में फंसाकर उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया।

हुआ यूं कि आरोपी पति पत्‍नी मालपुरा स्थित एक दुकान से घरेलू सामान लेते थे। काफी उधार चढ़ गया था। कई बार तकाजा करने पर भी पैसे नहीं दिए। पीड़ित के अनुसार वह 6 अगस्त को दंपति के महावर नगर स्थित कमरे पर पहुंचा तो संजना व उसके पति ने डरा धमकाकर उसे अर्द्धनग्न कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर ब्‍लैकमेल करने लगे। 1.70 लाख रुपए ले लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+