राजस्थान : कोरोना संकट में मिट्टी के मटकों पर चित्रकारी कर दे रहे कोरोना से बचाव का संदेश
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में कोरोना माहमारी से लोगों को जागरूक करने के लिए एक कुम्भकार परिवार ने अनूठी पहल शुरू की है। जिसके तहत कुम्भकार परिवार जो मिट्टी के मटके लोगों को बेच रहे हैं। उन पर कोरोना से सजग रहने के लिए चित्रकारी कर सन्देश भी दे रहे हैं।


प्रजापत ठाकुर सिंह के अनुसार 21 मार्च को उनके पिता बालू प्रजापत की हार्ड अटैक से मृत्यु हो जाने के बाद मन में एक पीड़ा रह गई थी कि लॉकडाउन के चलते अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित नहीं कर पाए। परिवार को इस आघात से निकालने के लिए उनके और भाइयों ने सोचा कि उनकी जो मिट्टी के बर्तन बनाने कि पुस्तैनी कला है। उसका सहारा लिया जाए। लॉकडाउन का पालन करते हुए इस विश्व्यापी महामारी कोरोना संकट से लड़ने का संदेश लोगों को दिया जाए। उनके बड़े भाई तोताराम ने मिट्टी के मटके मनाएं और उन पर मैंने अपने हाथों से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चित्रकारी के जरिए संदेश लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications